मिशेल मार्श ने बताया IND vs AUS के बीच होगा ODI World Cup फाइनल मैच, 65 रनों पर ढेर होगी हारने वाली टीम

मिशेल मार्श ने इस साल के अंत में भारत में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है जिसके अनुसार ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें फाइनल में पहुंचने जा रही हैं। आइए देखते हैं मार्श ने किसको विजेता बताया है।

Mitchell Marsh

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशन मार्श (Mitchell Marsh) ने इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। यह खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2023 (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम का हिस्सा है जहां 1-2 मैचों में उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया है लेकिन अधिकतर मैचों में उनका प्रदर्शन फिलहाल टीम के किसी काम नहीं आया है।

मार्श ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। खास बात यह है मिशन मार्श ने भारत के 385 रनों से हारने की भविष्यवाणी की है। मार्श का मानना है फाइनल में कंगारू टीम इतना बड़ा स्कोर बनाएगी कि भारत को बहुत बड़े अंतर से हरा देगी।

भले ही ये भविष्यवाणी थोड़ी अजीब लगे लेकिन आप विश्वकप का इतिहास उठाकर देखेंगे तो पता चलेगा ऑस्ट्रेलिया इस आईसीसी फ्लैगशिप इवेंट में कितनी बड़ी ताकत है जिन्होंने अभी तक 5 बार वर्ल्ड कप जीता है। 31 साल के मार्श कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी खेलते हुए 450 रन के स्कोर को बनाएगी और उसके बाद भारत को 65 रनों पर ही ढेर कर देगी।

मार्श ने ये सब बातें दिल्ली कैपिटल्स के पॉडकास्ट पर बताई। उन्होंने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया 2 विकेट के नुकसान पर 450 रन बनाएगी और भारत को 65 रनों पर ढेर कर देगी।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वाकई में वर्ल्ड कप फाइनल में जोहांसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में हराया हुआ है। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए थे। तब रिकी पोंटिंग ने 121 गेंदों पर 140 रन बनाते हुए सभी गेंदबाजों की धुनाई की थी जिसमें 8 छक्के लगाए थे।

डेमियन मार्टिन ने भी 84 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली थी। भारतीय पारी 39.2 ओवर में 234 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत की ओर से सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ही बल्लेबाजी कर पाए थे जिन्होंने 10 चौके और तीन छक्के जड़ते हुए 81 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी। जबकि ग्लेन मैकग्रा ने 3 विकेट चटकाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+