ZIM vs NZ Test: कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? यहां देख सकेंगे LIVE मैच
ZIM vs NZ Test: जिम्बाब्वे की टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय से लगातार टेस्ट सीरीज खेल रही है। बीते सात महीनों में टीम ने पांच अलग-अलग विरोधियों के खिलाफ कुल आठ टेस्ट मैच खेले हैं। भले ही इस दौरान उन्हें केवल एक जीत और एक ड्रॉ ही मिल सका हो, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने शानदार खेल दिखाया और विरोधियों को टक्कर दी।
जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड में होगी टक्कर (ZIM vs NZ Test)
ऐसे में अब न्यूजीलैंड से उनका सामना होने जा रहा है। जो कि इस फॉर्मेट में उनके छठे प्रतिद्वंदी होंगे। टॉम लैथम की कप्तानी में कीवी टीम लगभग पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि, उनके स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन इस सीरीज में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में व्यस्त हैं। चूंकि यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, इसलिए न्यूजीलैंड अपनी बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाने की योजना में है।

भारत में यहां देख सकते हैं मैच
वहीं, जिम्बाब्वे के लिए अच्छी खबर यह है कि सीनियर ऑलराउंडर सिकंदर रजा की वापसी हो चुकी है, जिससे उनकी बल्लेबाजी में मजबूती आई है। साथ ही अनुभवी शॉन विलियम्स भी शानदार फॉर्म में हैं, जिनसे टीम को काफी उम्मीदें होंगी। भारतीय दर्शकों को बता दें कि इस सीरीज का टीवी पर प्रसारण नहीं होगा। हालांकि, दोनों टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस सीरीज में जिम्बाब्वे जहां घर में जीत दर्ज कर खुद को साबित करना चाहेगा, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी एकतरफा सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगे।
जानें सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 30 जुलाई से 3 अगस्त तक (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे से)
दूसरा टेस्ट: 7 अगस्त से 11 अगस्त तक (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे से)
जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), बेन कर्रन, तनुनुरवा माकोनी, निक वेल्च, ब्रायन बेनेट, रॉय काया, शॉन विलियम्स, सिकंदर रजा, विंसेंट मसाकेसा, क्लाइव मांडांडे, ताफाद्जवा त्सिगा, वेलिंगटन मसाकद्जा, तनाका चिवांगा, ट्रेवर गवांडू, ब्लेसिंग मुजरबानी, न्यूमैन न्यामुरी
न्यूजीलैंड: मिच सैंटनर (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, एजाज पटेल, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, टॉम लैथम।












Click it and Unblock the Notifications