NZ vs PAK: शाहीन अफरीदी का बनाया भूत, कीवी बल्लेबाज ने जड़े ओवर में 4 छक्के, पाकिस्तान की शर्मनाक हार

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान शाहीन अफरीदी की जमकर पिटाई हुई और यह उनके लिए शर्मिंदा करने वाली बात थी। शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में चार छक्के पड़े और सोशल मीडिया पर उनका मज़ाक भी बना।

बारिश के बाद मुकाबला 15-15 ओवरों का कर दिया गया और टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पाक ओपनर बल्लेबाज हसन नवाज बिना खाता खोले चलते बने, उनके बाद मोहम्मद हारिस 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए और स्थिति खराब हो गई।

nz vs pak

इरफ़ान खान ने 11 और खुशदिल ने 2 रन बनाए लेकिन कप्तान सलमान अली आगा ने क्रीज पर खड़े होकर कुछ आकर्षक और तूफानी शॉट खेलते हुए टीम के ली बेहतरीन कार्य किया। सलमान अली के बल्ले से 28 गेंदों में 46 रनों की पारी आई, इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के उन्होंने जड़े।

निचले क्रम से शादाब खान और शाहीन अफरीदी का बल्ला भी चला। शादाब ने 14 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शाहीन अफरीदी ने 14 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को 9 विकेट पर 135 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी, बेन सीयर्स, नीशम, ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए टिम साइफर्ट और फिन एलन ने कीवी टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 66 रनों की भागीदारी की। इस बीच टिम साइफर्ट 22 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उन्होंने शाहीन अफरीदी के ओवर में 4 छक्के जड़े और पारी में कुल 5 छक्के जड़कर आउट हुए। इसके बाद फिन एलन भी 16 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्क चैपमैन 1 रन बनाकर आउट हो गए।

कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल हैय ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली और कीवी टीम ने 5 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कीवी टीम ने लगातार दूसरे मैच में पाकिस्तान को पटखनी दी है और सीरीज में 2-0 की अजेय बढत बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+