NZ vs PAK: इतने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का टी-20 मैच, ऐसे देख सकेंगे लाइव
NZ vs PAK 1st T20I Live Streaming: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज रविवार से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगी। यह सीरीज टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगी, जिसमें सलमान अली आगा मोहम्मद रिजवान से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम को पूर्व कप्तान बाबर आजम की कमी भी खल सकती है।
न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हैं कई नए खिलाड़ी (NZ vs PAK 1st T20I Live Streaming)
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम की कमान माइकल ब्रेसवेल संभालेंगे। जबकि नियमित कप्तान मिशेल सेंटनर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की वजह से इस सीरीज से बाहर रहेंगे। कीवी टीम को लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स और केन विलियमसन की भी कमी खलेगी।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच कब होगा?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच रविवार, 16 मार्च को होगा।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच कहां होगा?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे शुरू होगा। टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 6:15 बजे होगा।
भारत में टीवी पर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच कहां देखें?
भारत में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
भारत में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा मैच को फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications