NZ vs PAK, 1st T20: टीम बदली पर पाकिस्तान की किस्मत नहीं, खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
NZ vs PAK, 1st T20: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टी-20 मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी है। चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दमखम दिखाने में नाकाम रहे हैं। अपने ही घर पर चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली पाकिस्तान की टीम ने कई बदलाव किए थे। पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी गई थी।
बल्लेबाजों ने फिर किया निराश (NZ vs PAK, 1st T20)
पाकिस्तान ने अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसको ही ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड सीरीज के लिए एक नई टी-20 टीम तैयार की है। पाकिस्तान ने सलमान आगा को अपना नया कप्तान चुना है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सलमान आगा इस नए युवा टीम को किस तरह से आगे ले जा सकते हैं।

महज 91 रनों पर सिमटी पाकिस्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 91 रनों पर सिमट गई। जैकब डफ़ी ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक 4 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा काइल जैमीसन ने तीन अहम विकेट चटकाने का काम किया। वहीं स्पिनर ईश सोढ़ी ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सेफ़र्ट, फिन एलन, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फ़ौल्केस, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफ़ी।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मुहम्मद हरीस (डब्ल्यू), हसन नवाज, सलमान आगा (एस), इरफान खान, शादाब खान, अब्दुल समिद, खुशदल शाह, जहंद खान, शाहीन फरीदी, मुहम्मद अली, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications