हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड को सीरीज में हराकर दिया बड़ा बयान, आगे की योजना का किया खुलासा

डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर था। इस वजह से मुकाबला टाई हो गया। भारतीय टीम ने दूसरा टी20 मैच बड़े अंतर से जीता था, इसलिए सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रही।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का अंतिम मैच बारिश के बाद टाई समाप्त हो गया। भारतीय पारी के 9 ओवर समाप्त होने पर बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था। इस समय टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 75 रन था। इसके बाद मैच शुरू नहीं हो पाया। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर था। इस वजह से मुकाबला टाई हो गया। भारतीय टीम ने दूसरा टी20 मैच बड़े अंतर से जीता था, इसलिए सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रही। मैच के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि पूरा मैच खेलकर हम जीतना चाहते थे।

Recommended Video

      IND vs NZ: Sanju Samson पर बोले Hardik Pandya, मै बदलाव में यकीन नहीं करता | वनइंडिया हिंदी *Cricket
      Hardik Pandya

      पांड्या ने मुकाबले के बाद कहा "पूरे ओवर खेलकर हम मैच जीतना चाहते थे। जिस तरह की गेंदबाजी न्यूजीलैंड के पास है, मुझे एक समय में ऐसा लगा कि आक्रमण करना ही सबसे अच्छा बचाव होगा। हालांकि हमने कुछ विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन 10 से 15 रन अधिक बनाना जरूरी था। इस तरह के गेम ने हमें अपने कुछ खिलाड़ियों को परखने का मौका दिया। मौसम ऐसी चीज है जिस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। मैं घर जाकर अपने बेटे के साथ समय बिताना चाहूँगा।"
      मोहम्मद सिराज ने की घातक गेंदबाजी
      टॉस जीतकर कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए धाकड़ गेंदबाजी की। सिराज ने अपने चार ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया। सिराज ने 17 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किये। न्यूजीलैंड की टीम को 160 रनों के स्कोर पर रोकने में उनका अहम योगदान रहा। उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
      सीरीज पर रहा बारिश का असर
      सीरीज शुरू होने से पहले अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन बारिश ने मज़ा किरकिरा कर दिया। पहले टी20 मुकाबले में भी बारिश विलेन बनी थी। पहला मैच टॉस के बिना ही रद्द करना पड़ा था। दूसरे मैच में बारिश का खलल देखने को नहीं मिला और टीम इंडिया ने इसमें जीत दर्ज करते हुए बढ़त हासिल कर ली। अंतिम मैच में बारिश के कारण कीवी टीम को नुकसान हुआ और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मैच टाई होने पर भारतीय टीम ने सीरीज 1-0 से जीत ली।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+