Dream11 Team Today: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, बंपर कमाई का मौका?

New Zealand vs Australia, 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20I सीरीज का पहला मैच वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में सुबह 11.40 बजे से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श करेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर को सौंपी गई है। इस रोचक मुकाबले से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

NZ vs AUS Dream11: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 16 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें कीवी टीम ने केवल पांच मैच जीते हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों में कीवी टीम तीन बार हार चुकी है। दोनों टीमों के बीच पिछले दो टी20 मैचों में दोनों ने एक-एक मैच जीता है।

New Zealand vs Australia

NZ vs AUS Dream11: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट
स्काई स्टेडियम की पिच एक संतुलित ट्रैक है। नई गेंद के गेंदबाजों को पिच से अच्छी मदद मिलेगी। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह बल्लेबाजी के लिए बेहतर होता जाएगा। दर्शकों को खूब चौके-छक्के देखने को मिलेंगे, क्योंकि एक बार जब कोई खिलाड़ी जम जाता है, तो अपने शॉट खेल सकता है।

NZ vs AUS Dream11: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वेदर रिपोर्ट
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.40 बजे से शुरू होगा। इस दौरान मौसम की स्थिति ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में हल्की हवा चलेगी। दिन में तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा।

NZ vs AUS Dream11: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20I मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: डेवोन कॉनवे
  • बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ट्रैविस हेड, फिन एलन
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र
  • गेंदबाज: टिम साउदी, मिशेल स्टार्क
  • कप्तान: ग्लेन मैक्सवेल
  • उप-कप्तान: मिशेल सैंटनर

NZ vs AUS Dream11: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड फुल स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, स्पेंसर जॉनसन।

न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने, टिम साउदी, जोश क्लार्कसन, बेन सियर्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+