टेस्ट खेलने वाले इस देश का कोई खिलाड़ी IPL में जानबूझकर नहीं खरीदा गया? 12 प्लेयर्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन
IPL Auction 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में कुल 9 टीमें खेलती हैं और लगभग सभी टीमों के प्लेयर्स ने आईपीएल नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। पाकिस्तान का नाम इसमें शामिल नहीं है। अन्य आठ टीमों के खिलाड़ियों का नाम रजिस्ट्रेशन में शामिल किया गया था।
अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें भी टेस्ट दर्जा प्राप्त हैं। उनके प्लेयर्स को भी आईपीएल नीलामी में अच्छी रकम मिली थी। एक टीम ऐसी भी रही है, जिसके किसी भी प्लेयर के लिए बोली नहीं लगी। इस टीम के सभी खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे।

यहाँ भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की बात हो रही है। बांग्लादेश की टीम से 12 प्लेयर्स ऐसे रहे, जिन्होंने आईपीएल के लिए अपना नाम आगे किया था। हालांकि इन सभी को निराशा हाथ लगी और किसी के लिए कोई बिड नहीं लगी। इन प्लेयर्स में एक की बेस प्राइस 2 करोड़ थी।
बांग्लादेशी प्लेयर्स का नाम तक नहीं पुकारा गया। बिड तब लगती जब उनका नाम पुकारा जाता। ऑक्शनीयर की तरफ से एक बार भी किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई। इसके पीछे कुछ कारण भी हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का भारत के प्रति रवैया और वहां के हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसक घटनाओं को अहम कारण मान सकते हैं।
बांग्लादेश के प्लेयर्स के लिए बिड नहीं लगी लेकिन अगर कोई फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर किसी को लाना चाहे, तो यह संभव है। किसी टीम का कोई खिलाड़ी बाहर होगा, तो बांग्लादेशी प्लेयर्स को लाया जा सकता है, लेकिन जरूरी नहीं है। अन्य देशों के खिलाड़ी भी मौजूद हैं। उन सभी टेस्ट नेशंस के प्लेयर्स इस नीलामी में खरीदे गए हैं।
बांग्लादेश के इन प्लेयर्स ने कराया था आईपीएल रजिस्ट्रेशन
मुस्ताफिजुर रहमान- 2 करोड़
राशिद होसैन- 75 लाख
लिटन दास- 75 लाख
तोहिद हृदोय- 75 लाख
तस्कीन अहमद- 1 करोड़
शाकिब अल हसन- 1 करोड़
मेहदी हसन मिराज- 1 करोड़
शोरिफुल इस्लाम- 75 लाख
तंजीम हसन- 75 लाख
हसन महमूद- 75 लाख
नाहिद राणा- 75 लाख












Click it and Unblock the Notifications