Asia Cup: श्रीलंका के खिलाफ फाइनल से पहले शुभमन गिल की दहाड़, दे डाली यह चुनौती

Shubman Gill: टीम इंडिया को एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 6 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल के बल्ले से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली थी। गिल ने बेहतरीन शतक जड़ते हुए 121 रनों की पारी खेली थी।

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच से पहले हार को लेकर गिल की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया आई है। गिल का कहना है कि हार से टीम इंडिया का मूमेंटम नहीं टूटेगा। गिल ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से हम तीन दिन लगातार खेले थे। इस वजह से गेंदबाजों को रेस्ट दिया गया था।

shubman gill

गिल ने कहा कि गेंदबाज फाइनल में ताजगी के साथ वापस आ सकें, इस वजह से उनको आराम दिया गया था। मुझे नहीं लगता कि हमारा मूमेंटम टूटने वाला है। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले को लेकर गिल ने कहा कि हमने उनके निचले क्रम के बल्लेबाजों को 10-15 रन ज्यादा दिए थे। इसके अलावा हमें अच्छा क्रिकेट खेला।

गौरतलब है कि भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 266 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया के बल्लेबाज इसे हासिल करने में नाकाम रहे थे। सिर्फ शुभमन गिल ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जो क्रीज पर टिककर खेले और रन बनाते चले गए। गिल के बल्ले से शतकीय पारी आई। वह 121 रन बनाकर आउट हो गए।

टीम इंडिया को अंतिम ओवर में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि मुकाबले में भारत के कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। अब श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी वापस आ जाएँगे। एक मजबूत प्लेइंग इलेवन को मौदान पर उतारा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+