Nitish Kumar Reddy ने वनडे में डेब्यू करते ही रच दिया इतिहास, 93 सालों में जो कोई नहीं कर सका वो कर दिखाया!
Nitish Kumar Reddy Creates History: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया की वनडे कैप मिली। हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में टीम में शामिल किए गए नीतीश कुमार रेड्डी से टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें उनकी पहली वनडे कैप सौंपी। इसके साथ ही नीतीश अब तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
पर्थ में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय (Nitish Kumar Reddy Creates History)
नीतीश कुमार रेड्डी ने इस डेब्यू के साथ ही इतिहास रच दिया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के डेब्यू (1932) के बाद से पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपना टेस्ट और वनडे दोनों डेब्यू एक ही मैदान पर किया है। और वह मैदान पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम है। पिछले 93 सालों में ऐसा पहले कभी कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका था।

भारत के लिए 9 टेस्ट और 4 टी-20 खेल चुके हैं नीतीश
नीतीश ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024/25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। यह उस पांच मैचों की सीरीज का एकमात्र मैच था जिसे भारत ने जीता था। लगभग एक साल बाद वह इसी मैदान पर अपना वनडे डेब्यू करने में सफल रहे हैं। पर्थ में वनडे डेब्यू करने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में बरिंदर सरां और सुब्रोतो बनर्जी शामिल हैं। वहीं, पर्थ में टेस्ट डेब्यू करने वाले अन्य भारतीय आर. विनय कुमार और हर्षित राणा हैं, जिनमें से हर्षित इस वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा हैं। नितीश ने अब तक भारत के लिए 9 टेस्ट और 4 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।
भारत की पहले बल्लेबाजी
टॉस जीतकर मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 क्रिकेट और मई में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब वे केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं। लेकिन इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही फ्लॉप रहे और बड़ा स्कोर नहीं बना सके।












Click it and Unblock the Notifications