IPL Auction 2023: टी-20 वर्ल्ड में डुबोई टीम की लुटिया, अब IPL नीलामी में रचा इतिहास, मिले 16 करोड़
IPL Auction 2023, Nicholas Pooran: निकलोस पूरन की किस्मत ने एक बार फिर उनका साथ दिया है। पूरन को केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ ने 16 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।

IPL Auction 2023, Nicholas Pooranआईपीएल ऑक्शन 2023 (IPL Auction 2023): आईपीएल के पिछले सीजन में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले निकोलस पूरन पर इस बार भी ऑक्शन में जमकर पैसों की बारिश हुई है। निकोलस पूरन की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। निकलोस पूरन का आईपीएल करियर काफी निराशाजनक रहा है। लेकिन इसके बाद भी हर बार नीलामी में उन पर अच्छी खासी बोली लगाई जाती है।
लखनऊ ने 16 करोड़ में खरीदा
कोच्चि में आईपीएल 2023 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये देकर निकलोस पूरन को खरीदने का काम किया। निकलोस पूरन के लिए दिल्ली और लखनऊ के बीच काफी लंबे समय तक जंग चलती रही। जिसे अंत में लखनऊ ने अपने नाम किया। 16 करोड़ में बिकने के साथ ही पूरन आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
हैदराबाद ने किया था रिलीज
इससे पहले 2022 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में निकलोस पूरन को हैदराबाद की टीम ने 10.75 करोड़ में खरीदा था। हालांकि फ्रेंचाइजी ने मिनी नीलामी से पहले इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को रिलीज कर दिया। उन्होंने 14 मैच में 306 रन बनाए थे। पूरन पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। आईपीएल में अपने चार सीजन में 151.24 की स्ट्राइक रेट के साथ पूरन ने बल्ले से खासा निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
सैम कुर्रन बिके सबसे महंगे
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुर्रन जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ था। उन्हें पंजाब की टीम ने 18 करोड़ 50 लाख में अपने साथ जोड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे को उनके बेस प्राइज 50 लाख में ही खरीद लिया है। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे। वहीं केकेआर से पहले रहाणे दिल्ली के लिए भी खेल चुके हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल अब हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे। मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications