NZ vs SL: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड को मिला 172 रन का लक्ष्य, ट्रेंट बोल्ट ने चटकाए तीन विकेट

New Zealand vs Sri Lanka, 41st Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 41वें मैच में 9 नवंबर को न्यूजीलैंड (NZ) का सामना श्रीलंका (SL) से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह आखिरी ग्रुप स्टेज मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य मिला है।

श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 51 रन कुसल परेरा ने बनाए, जबकि न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट ट्रेट बोल्ट ने लिए। श्रीलंका के टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद आखिरी विकेट के लिए महीश थीक्षाना और दिलशान मदुशंका के बीच वर्ल्ड कप में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। थीक्षाना और मदुशंका के बीच 44 रन की पार्टनरशिप हुई। महेश थीक्षाना 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

new zealand vs sri lanka

आखिरी मुकाबले में भी श्रीलंका ने किया खराब प्रदर्शन
वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में भी श्रीलंका के टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा है। मात्र 32 के स्कोर पर उनका तीसरा विकेट समरविक्रमा (1) के रूप में गिरा। इससे पहले ओपनिंग करने आए पथुम निसांका दूसरे ओवर में ही टिम साउदी के हाथों सिर्फ दो रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद दूसरा विकेट 30 रन के स्कोर पर कुसल मेंडिस के रूप में गिरा, मेंडिस 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों के आउट होने के कुसल परेरा एक छोर से लगातार विकेट को संभाले रहे। चौथा विकेट चैरिथ असलांका के रूप में गिरा, जोकि सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद परेरा का साथ देने एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर आए। दोनों खिलाड़ियों के बीच साझेदारी मजबूत होती, उससे पहले श्रीलंका को पांचवा झटका सेट बल्लेबाज कुसल परेरा के रूप में लगा।

कुसल परेरा को फर्ग्यूसन ने सेंटनर के हाथों कैच आउट करा दिया। सेट बल्लेबाज कुसल परेरा का आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। परेरा 28 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 51 रन बनाकर आउट हो गए। परेरा के आउट होने के बाद कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर टिककर नहीं खेल सका और 100 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते उनके 6 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद खिलाड़ियों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। आखिर में 10वें विकेट के लिए महीश थीक्षाना और दिलशान मदुशंका के बीच एक मजबूत साझेदारी देखने को मिली।

ट्रेंट बोल्ट ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट तीन विकेट ट्रेंट बोल्ट ने चटकाए। इसके अलावा मिचेल सेंटनर ने दो, लॉकी फर्ग्यूसन ने दो और रचिन रवींद्र ने भी दो विकेट लिए, जबकि टिम साउदी ने एक विकेट लिया।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: स्टेडियम से सेमीफाइनल और फाइनल देखने का सुनहरा मौका, टिकट बुक करने का आज आखिरी दिन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+