New Zealand vs Sri Lanka Live: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया
New Zealand vs Sri Lanka Live Cricket Score: श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगभग अपना स्थान पक्का कर लिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंकाई टीम को कीवी टीम के सामने 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम 171 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई।
जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने तूफानी अंदाज में चेज किया और श्रीलंका को 5 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल की दावेदार मजबूत कर ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें अब लगभग बाहर है। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ एक अविश्वसनीय और बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अगर इंग्लैंड पहले बैटिंग करेगी, तो पाकिस्तान ऑटोमेटिक बाहर है।

श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड को मिला 172 रन का लक्ष्य
44 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 165/9
40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 155/9
35 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 140/9












Click it and Unblock the Notifications