NZ vs PAK: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के तीसरे टी20 की बेस्ट ड्रीम 11, कुछ घंटों में करोड़पति बनने का मौका

New Zealand vs Pakistan 3rd T20 Dream 11: करो या मरो वाले मैच में पाकिस्तान बुधवार सुबह न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए तैयार है। पांच मैचों की सीरीज का यह तीसरा मैच है। इससे पहले खेले गए दोनों टी20 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी। पाक टीम के सामने अब सीरीज बचाने की चुनौती है, काम आसान तो नहीं है।

कीवी टीम अपने नियमित कप्तान केन विलियमसन के बिना मैदान पर उतरने वाली है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दूसरे टी20 मैच में विलियमसन की हेमस्ट्रिंग खिंच गई थी। वह बल्लेबाजी करते हुए रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद उनकी चोट का असेसमेंट हुआ।

nz vs pak

पाकिस्तान ने मैच से एक दिन पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाक टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किये गए हैं। मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान और मोहम्मद नवाज की टीम में एंट्री हुई है। अब्बास अफरीदी, आमिर जमाल और उसामा मीर की छुट्टी कर दी गई है।

न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, तीसरे टी20 की Dream 11

विकेटकीपर: मोहम्मद रिज़वान
बल्लेबाज: डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बाबर आज़म, डेवोन कॉनवे
ऑल राउंडर: मिचेल सैंटनर, इफ्तिखार अहमद
गेंदबाज: टिम साउदी, शाहीन अफरीदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने
कप्तान: डेवोन कॉनवे
उपकप्तान: बाबर आज़म

पाकिस्तानी टीम में अब तक बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, फखर जमान के बल्ले से रन देखने को मिले हैं। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप ही साबित हुए हैं। इसी कारण टीम पिछले दो टी20 मैचों में चेज करते हुए पराजित हो गई। इस बार टीम को सामूहिक प्रयास करते हुए जीत के लिए जोर लगाने की आवश्यकता है।

पाकिस्तान प्लेइंग 11: मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान, हारिस रऊफ

न्यूजीलैंड की संभावित 11: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+