PAK vs NZ के बीच कब-कहां खेला जाएगा 1st T20I मैच? माइकल ब्रेसवेल और सलमान आगा के बीच होगी टक्कर

Pakistan vs New Zealand: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार 16 मार्च को खेला जाएगा। ये मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में सुबह 6:45 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में मिचेल सेंटनर आईपीएल 2025 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा होने के कारण नहीं खेल पाएंगे, इसलिए माइकल ब्रेसवेल कीवी टीम की अगुवाई करेंगे।

आखिरी दो मैचों में वापसी करेंगे मैट हेनरी
इस बीच चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से चूकने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी सीरीज के आखिरी दो मैचों में वापसी करेंगे। पहले तीन मैचों में विल ओ'रूर्के और काइल जैमीसन तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे। वहीं पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने आराम करने का विकल्प चुना है और पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है।

new zealand vs pakistan 1st t20i

पाकिस्तान की अगुवाई करेंगे सलमान अली
पाकिस्तान टीम में कुछ अहम बदलाव भी हुए हैं। टीम की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे, जबकि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम टीम से बाहर हैं। शादाब खान टी20 वर्ल्ड कप के बाद आठ महीने के अंतराल के बाद टी20ई सेटअप में लौटे हैं और उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूकने के बाद पाकिस्तान इस सीरीज में वापसी करने के लिए उत्सुक है।

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान पहला टी20 मैच कब और कहां हो रहा है?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच रविवार (16 मार्च) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का पहला टी20 मैच कौन से टीवी चैनल पर लाइव ब्रॉडकास्ट होगा?
यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर लाइव ब्रॉडकास्ट होगा। इस मैच को आप सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के, मिशेल हे।

पाकिस्तान टीम: ओमैर यूसुफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), अब्दुल समद, मोहम्मद हारिस, खुशदिल शाह, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, हसन नवाज, जहांदाद खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+