Video: 6,4,4,4,6..! फिन एलन ने जमकर की शाहीन अफरीदी की कुटाई, नए कप्तान का पहला टी20I कर दिया बर्बाद
New Zealand vs Pakistan 1st T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को ऑकलैंड में 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती टी20I में पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन से शानदार जीत हासिल की। डेरिल मिशेल और केन विलियमसन के अर्धशतकों की बदौलत कीवी टीम 226 रन के स्कोर तक पहुंची। इस मुकाबले में नए कप्तान की जमकर कुटाई हुई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को सईम अयूब, बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे खिलाड़ियों से कुछ शुरुआत मिली, लेकिन वे उन्हें सफल नहीं बना सके।
इस मुकाबले में फिन एलन ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के लिए एक विशाल स्कोर की नींव रखी। भले ही न्यूजीलैंड ने पारी के पहले ही ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को खो दिया और पाकिस्तान के नए कप्तान शाहीन अफरीदी को बड़ा विकेट मिला, लेकिन एलन ने इसके बाद स्कोरिंग रेट में कमी नहीं आने दी।

दूसरा ओवर डालने आए शाहीन को उम्मीद थी कि उनकी तरफ से दबाव बना रहेगा, लेकिन एलन के पास कुछ और ही प्लान था। अफरीदी के इस ओवर में एलन ने तीन चौके और दो छक्के जड़ दिए, और ओवर से कुल 24 रन बटोर लिए।
एलन कुछ ओवर बाद आउट हो गए, लेकिन वह पहले ही अपना काम कर चुके थे। डेरिल मिचेल ने उनकी जगह नंबर 4 पर ली और उन्होंने भी धमाकेदार शुरुआत की। मिशेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया, इससे पहले ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन जैसे खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड को 226 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications