IND vs NZ: 34 साल बाद भारतीय बल्लेबाज ने किया ऐसा कारनामा, श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस सीरीज में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने का काम किया है।

New Zealand vs India, 3rd ODI Shreyas Iyer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रेयस अय्यर अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। श्रेयस अय्यर ने आते ही पहली ही गेंद पर एडम मिलने को एक शानदार कवर ड्राइव लगाकर चौका जड़ा। अय्यर की बल्लेबाजी को देख ऐसा लग रहा था कि आज एक बार फिर बड़ी पारी खेलने के मूड में हैं। लेकिन 49 के स्कोर पर वह अपना विकेट गंवा बैठे।

अर्धशतक बनाने से एक रन से चूक गए अय्यर

अर्धशतक बनाने से एक रन से चूक गए अय्यर

श्रेयस अय्यर अपने वनडे करियर में एक और अर्धशतक लगाने से चूक गए। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने श्रेयस अय्यर को 49 रन पर आउट किया। डेविड कॉनवे ने उनका बेहतरीन कैच लपका। कॉनवे ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ कर अय्यर की पारी को खत्म किया। अय्यर भले ही अर्धशतक नहीं बना सके, लेकिन इस पार के साथ ही उन्होंने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

अपनी 49 रनों की पारी की बदौलत श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 49 रन के स्कोर पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस स्कोर पर आउट नहीं हुआ था। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने साल 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में नाबाद 49 रन बनाए थे। इसके बाद अय्यर ने तीसरे वनडे में 34 साल बाद यह स्कोर बनाया है।

ऐसा रहा भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन

ऐसा रहा भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन

इस मैच में शुभमन गिल के रूप में भारत ने अपना पहला विकेट गंवाया था। गिल को 13 के स्कोर पर एडम मिल्ने ने मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट कराया। शिखर धवन 45 गेंदों पर 28 रन बनाकर एडम मिल्ने की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। ऋषभ पंत की खराब फॉर्म इस मैच में भी बरकरार रहा और वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार को 6 के स्कोर पर एडम मिल्ने ने टिम साउदी के हाथों कैच कराया। श्रेयस अय्यर एक रन से अर्धशतक से चूक गए, दीपक हुडा को टिम साउदी ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड- फिन एलन, डेवन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डैरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फॉर्ग्यूसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+