New Zealand vs Australia: रॉबिनसन का तूफानी शतक मिट्टी में मिला, ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम को दी पटखनी

New Zealand vs Australia: ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर गई हुई है और दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज खेला गया। माउंटमौंगनुई में यह मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

किसी भी सीरीज का पहला मैच खास होता है, यही कारण है कि टीमें पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड हासिल करना चाहती हैं, हालांकि कीवी टीम की खराब शुरुआत रही। महज 6 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए।

new zealand vs australia

जल्दी विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम के लिए टिम रॉबिनसन ने मोर्चा संभाल लिया और तूफानी अंदाज में खेलते हुए सैकड़ा जमा दिया। वह शतक के बाद आउट नहीं हुए। 66 गेंदों में 106 रनों की पारी के दौरान 5 छक्के और 6 चौके देखने को मिले। उनके अलावा डैरिल मिचेल ने 34 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए 6 विकेट पर 181 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने तहलका मचा दिया। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 29 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 17वें ओवर में ही 4 विकेट पर 185 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

New Zealand vs Australia Live Streaming

न्यूज़ीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित की जाएगी। टीवी के अलावा फैन्स इसे ओटीटी पर भी लाइव देख सकते हैं। फैंस न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच देखने के लिए अमेज़न प्राइम ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। टीवी और ओटीटी दोनों अलग-अलग ब्रॉडकास्टर के पास हैं।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग 11): मिचेल मार्श (कैप्टन), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, टिम डेविड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), बेन द्वारशियस, ज़ेवियर बार्टलेट, एडम जैम्पा, जोश हेज़लवुड

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग 11): टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, टिम रॉबिन्सन, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल (कैप्टन), ज़ेकरी फोल्केस, काइल जैमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+