PAK vs NZ: अब न्यूजीलैंड से होगा पाकिस्तान का सामना, जानें पूरा शेड्यूल, ऐसे देख सकेंगे लाइव
New Zealand tour of Pakistan, 2022-23: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर को कराची में टेस्ट मैच से होगी।

New Zealand tour of Pakistan, 2022-23: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होना है। इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। जबकि पाकिस्तान ने अभी खिलाड़ियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। पाकिस्तान की टीम में कई खिलाड़ी चोटिल भी हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी वापसी की कोशिश
पाकिस्तान को अपनी ही सरजमीं पर पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। बाबर आजम की कप्तानी में पहली बार टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान अपने घर पर वाइवॉश हुई है। ऐसे में टीम की कोशिश न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा SonyLiv ऐप पर भी इन मैचों का लाइव प्रसारण फैंस एन्जॉय कर सकते हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच के पल-पल के अपडेट को हासिल किया जा सकता है।

जानिए कब होंगे टेस्ट और वनडे मैच
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट मैच, 26 दिसंबर, सोमवार - 30 दिसंबर, शुक्रवार जगह- नेशनल स्टेडियम, कराची, समय- सुबह 10:30:00 बजे
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट मैच, जनवरी 03, मंगलवार - 07 जनवरी, शनिवार जगह- मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान, समय- सुबह 10:30:00 बजे
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे 10 जनवरी, नेशनल स्टेडियम, कराची दोपहर के 3.00 बजे
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे 12 जनवरी, नेशनल स्टेडियम, कराची दोपहर के 3.00 बजे
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे 14 जनवरी, नेशनल स्टेडियम, कराची दोपहर के 3.00 बजे

टेस्ट और वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड टीम (टेस्ट): टिम साउदी (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग।
न्यूजीलैंड टीम (वनडे): केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउथी।












Click it and Unblock the Notifications