IND vs NZ: न्यूजीलैंड को अगले टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर
IND vs NZ: भारत दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने धमाल मचाया है। कीवी टीम ने धांसू खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 36 सालों के बाद उनकी ही धरती पर पराजित कर दिया। भारतीय टीम इस हार के साथ सीरीज में पिछड़ गई है।
न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविन्द्र ने धांसू प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में सैकड़ा जमाया था। अगला टेस्ट मुकाबला पुणे में खेला जाएगा, इससे पहले न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका भी लगा है। कीवी टीम से दिग्गज खिलाड़ी बाहर हुआ है, अगले टेस्ट से पहले यह अच्छी खबर नहीं है।

न्यूजीलैंड के बेहतरीन खिलाड़ी केन विलियमसन अगले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनको खेलते हुए नहीं देखा जा सकेगा। ग्रोइन स्ट्रेन के बाद वह लगातार रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। इस वजह से भारत के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में खेल पाना उनके लिए संभव नहीं है।
बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी विलियमसन नहीं खेले थे। वह उस समय भी चोट से ठीक होने को लेकर प्रयास कर रहे थे। अब एक बार फिर से उनकी मैदान पर वापसी का इंतजार बढ़ गया है। अंतिम टेस्ट मैच तक शायद वह वापसी कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड की तरफ से पिछले टेस्ट मैच में मैट हेनरी और ओ'रुर्के ने मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया था। दोनों ने भारतीय पारी को म्झ्ज 46 रनों के कुल स्कोर पर समेट दिया था। भारतीय टीम ने बाद में दूसरी पारी में बैटिंग अच्छी की थी लेकिन न्यूजीलैंड के पास बड़ी लीड थी।
सरफराज खान ने दूसरी पारी में खेलते हुए 150 रनों की पारी खेली थी। ऋषभ पंत दुर्भाग्यशाली रहे थे कि उनका शतक पूरा नहीं हुआ। वह 99 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। कोहली, रोहित आदि बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी। कीवी टीम अभी सीरीज में आगे चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications