World Cup: पाक से हार के बाद भी न्यूजीलैंड के पास मौका, जानें कैसे सेमीफाइनल में जा सकती है कीवी टीम
New Zealand Semifinal scenario: पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। हालांकि अब भी ऐसा रास्ता है, जिससे कीवी टीम आगे जा सकती है।
न्यूजीलैंड ने 8 में से चार मैचों में जीत दर्ज करते हुए 8 अंक जुटाए हैं और अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ होना है। श्रीलंकाई टीम के खिलाफ कीवी टीम को अपना अगला मैच जीतना होगा। नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड काफी आगे है। उनका नेट रन रेट प्लस में है।

पाकिस्तान का अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाक को हारना होगा। अगर पाकिस्तान जीत भी जाती है, तो अंतर बड़ा होना चाहिए। ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में जाने के योग्य होगी लेकिन उनको पहले अपना मैच श्रीलंका के खिलाफ जीतना है।
अफगानिस्तान की टीम के भी अभी 8 पॉइंट है और सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला अफगानिस्तान का है। अगर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों में अफगानिस्तान को जीत मिलती है, तो न्यूजीलैंड के टीम बाहर हो जाएगी। कीवी टीम यही चाहेगी कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अगले मैच हार जाए।
अगर अफगानिस्तान एक मैच हार जता है और एक में जीत मिलती है, तो कीवी टीम चाहेगी कि नेट रन रेट उनका अच्छा हो। बेहतर रन रेट होने पर भी न्यूजीलैंड की टीम को आगे जाने का मौका मिल जाएगा। अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका से हार जाए, तब भी आगे जाने का मौका है। उस स्थिति में अफगानिस्तान को दोनों मैच हारने होंगे और पाकिस्तान को भी अंतिम मैच में पराजित होना होगा। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला 9 नवम्बर को होना है। ऐसे में फ़िलहाल वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की दौड़ भी काफी दिलचस्प नज़र आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications