बुमराह-मोहम्मद कैफ की तकरार में आया नया मोड़, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अब दी सफाई
Jasprit Bumrah and Mohammad Kaif: एशिया कप में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी स्पेल को लेकर मोहम्मद कैफ ने एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसे लेकर बुमराह ने जवाब दिया। भारतीय तेज गेंदबाज को शायद कैफ की बात पसंद नहीं आई। इसके बाद कैफ ने फिर से इस मामले में अपनी सफाई दी।
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बुमराह ने शुरुआत में ही अपने 3 ओवर फेंक दिए थे, इसके बाद अंत में एक ओवर ही बचा था। सूर्यकुमार यादव ने बुमराह का इस्तेमाल कुछ इसी तरह किया था। इसे लेकर मोहम्मद कैफ ने अपने पोस्ट में कुछ लिया, जिसका बुमराह ने खण्डन कर दिया।

मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?
कैफ ने लिखा कि रोहित की कप्तानी में बुमराह आमतौर पर 1वां, 13वां, 17वां और 19वां ओवर फेंकते हैं। लेकिन सूर्या की कप्तानी में, एशिया कप में उन्होंने शुरुआत में तीन ओवरों का स्पेल डाला। चोट से बचने के लिए बुमराह इन दिनों तब गेंदबाज़ी करना पसंद करते हैं जब उनका शरीर पूरी तरह से वॉर्मअप हो चुका हो। हालांकि, बाकी के 14 ओवरों में बुमराह का सिर्फ एक ओवर बचा रहना विपक्षी बल्लेबाज़ों के लिए बड़ी राहत होता है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में, मजबूत टीमों के खिलाफ यह रणनीति भारत को नुकसान पहुंचा सकती है।
बुमराह का आया जवाब
इसके बाद बुमराह ने कुछ ही शब्दों में अपना जवाब दे दिया। कैफ की बातों को लेकर उन्होंने कहा कि पहले भी गलत थे, अब भी गलत हो। इसके बाद सोशल मीडिया पर मामला तेजी से फैल गया। फैन्स भी इस मामले में कूद पड़े। मोहम्मद कैफ की तरफ से अब फिर से एक प्रतिक्रिया आई है। इस बार उन्होंने खुद को बुमराह का शुभचिंतक बता रहे हैं।
कैफ ने अब दी है सफाई
कैफ ने लिखा कि कृपया इसे एक शुभचिंतक और प्रशंसक की ओर से एक क्रिकेटिंग अवलोकन के रूप में लें। आप भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच-विनर हैं, और मैं जानता हूं कि जब कोई भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर उतरता है, तो अपना सब कुछ झोंकने में क्या लगता है।












Click it and Unblock the Notifications