भारतीय टीम की जर्सी पर आया नये स्पॉन्सर का नाम, क्यों महिला टीम की टीशर्ट से है गायब?
Indian Team Jersey Sponsor: ड्रीम इलेवन के जाने के बाद बीसीसीआई को नया जर्सी प्रायोजक मिल गया। भारतीय टीम एशिया कप के दौरान बिना किसी स्पॉन्सर के ही खेली थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान जर्सी पर एक नया नाम दिखाई दिया।
भारतीय प्लेयर्स की जर्सी पर छाती के ऊपर अपोलो टायर्स का नाम लिखा हुआ दिखाई दिया। इससे पता चला कि स्पॉन्सर ने अपना काम शुरू कर दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है।

पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए ही बोर्ड ने यह डील की थी। भारतीय महिला टीम इस समय घरेलू सरजमीं पर एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेल रही है लेकिन वहां जर्सी के ऊपर स्पॉन्सर दिखाई नहीं दे रहा है। इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
दरअसल वर्ल्ड कप आईसीसी का इवेंट है, उसके कुछ नियम होते हैं। उनके तहत भारतीय महिला टीम की जर्सी के आगे अपोलो टायर्स का लोगो या नाम नज़र नहीं आ रहा है। आईसीसी ब्रॉडकास्ट नियमों के तहत स्पॉन्सर का नाम लगाने की अनुमति नहीं देती है। हालांकि जर्सी के अन्य किसी हिस्से पर नाम देखने को मिल सकता है। महिला टीम की जर्सी पर कंधे की तरफ एक छोटा नाम दिखाई देता है। वही स्पॉन्सर का नाम है। यह भारत के लिए ही नहीं, बल्कि हर टीम के लिए है।
कितने रुपये में हुई स्पॉन्सर की डील
अपोलो टायर्स के साथ बीसीसीआई की डील 579 करोड़ रुपये में हुई है, जो एक भारी रकम है। यह डील तीन वर्षों के लिए की गई है। अगर साल भर का आंकड़ा देखा जाए, तो यह 193 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से बैठती है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वैल्यू से ज्यादा पैसा
बोर्ड को एक ही मैच के लिए 4 करोड़ से ज्यादा रकम अपोलो टायर्स की तरफ से मिलेंगे, जो कहीं से भी कम नहीं है। जर्सी स्पॉन्सर के आते ही बीसीसीआई के ऊपर पैसों की बरसात हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वैल्यू 450 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है, उससे ज्यादा तो भारत में जर्सी स्पॉन्सर की डील हुई है।












Click it and Unblock the Notifications