Namibia vs Oman: नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को दी करारी शिक्सत, 11 रन से जीता वर्ल्ड कप का पहला मैच
Namibia vs Oman, 3rd Match Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मैच ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में नामीबिया बनाम ओमान के बीच खेला गया। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का विकल्प चुना है। बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 109 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
नामीबिया ने इस लो-स्कोरिंग मुकाबलों को जीतने के लिए पूरी जान लगा दी, लेकिन वे 20 ओवर के बाद बराबरी तक ही पहुंच सके, और मैच का फैसला सुपर ओवर के ऊपर छोड़ दिया। 40 ओवर के क्रिकेट के बाद नामीबिया और ओमान किसी एक निर्णय तक नहीं पहुंचे।

नामीबिया ने 11 रन से सुपर ओवर जीता
नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को 22 रनों का लक्ष्य दिया। ओमान की ओर से बिलाल खान ने सुपर ओवर पूरा किया। नामीबिया के बल्लेबाज डेविड वीज़ (13) और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (8) ने ओमान के खिलाफ 21 रन बनाए। ओमान की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए जीशान मकसूद और नसीम खुशी उतरे, लेकिन डेविड वीज ने अपनी घातक गेंदबाजी से न सिर्फ एक विकेट लिया बल्कि पूरे ओवर में सिर्फ 10 रन ही दिए। नामीबिया ने 11 रन से सुपर ओवर जीत लिया है।
आखिरी ओवर में थी 5 रन की जरूरत
सुपर ओवर से पहले नामीबिया के सामने एक आसान लक्ष्य था, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने थोड़ी सुस्ती दिखाई और पिच भी थोड़ी सुस्त थी। उन्होंने पहले ओवर में एक विकेट खो दिया और पावरप्ले के बाद लगभग एक गेंद पर एक रन बना रहे थे। अंतिम ओवर में 5 रन की आवश्यकता थी, यह नामीबिया के लिए फ़ायदे का सौदा था, लेकिन मेहरान खान ने एक शानदार ओवर फेंका और इस खेल को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया। अगर ओमान अपने फील्डिंग में थोड़ा बेहतर होते, तो वे इस खेल को नियमित समय में ही समाप्त कर सकते थे।
वर्ल्ड कप में ओमान की खराब शुरुआत
ओमान की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उन्होंने पहले ओवर में ही मात्र 3 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। पहला विकेट कश्यप प्रजापति के रूप में गिरा, जोकि एलबीडब्ल्यू आउट हो गए हैं। ओमान को दूसरा झटका आकिब इलयास के रूप में लगा इलयास भी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए हैं। इस तरह से रूबेन ट्रम्पेलमैन ने पहले ही ओवर में दो विकेट अपने नाम कर लिए।
खालिद कैल ने संभाली पारी
ओमान की ओर से बल्लेबाज खालिद कैल ने 39 (39) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इसके बाद जीशान मकसूद 22 (20) रन बनाए। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका।
बराबरी पर रुकी नामीबिया
ओमान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत भी ओमान के जैसी ही रही। उन्होंने भी अपना पहला विकेट ओवर की पहली ही गेद पर माइकल वैन लिंगेन के रूप में गंवा दिया। टीम के लिए जैन फ्राइलिंक ने 48 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा निकोलास डेविन के 24 रन मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हुए। गेरहार्ड इरास्मस 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेजे स्मिट सिर्फ 8 रन बना सके।
ये भी पढ़ें- SL vs SA, 4th Match: टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे मैच की ये है सबसे तगड़ी DreamXI टीम, करोड़ों की कमाई का मौका?
ओमान प्लेइंग इलेवन: कश्यप प्रजापति, नसीम खुशी (विकेट कीपर), आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, खालिद कैल, अयान खान, मोहम्मद नदीम, मेहरान खान, शकील अहमद, कलीमुल्लाह, बिलाल खान।
नामीबिया प्लेइंग इलेवन: माइकल वैन लिंगेन, निकोलास डेविन, जान फ्रिलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), मालन क्रूगर, जेजे स्मिट, डेविड वीज़, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, टैंगेनी लुंगामेनी।












Click it and Unblock the Notifications