30 लाख जनसंख्या वाले देश की टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, अगले साल भारत में आकर मचाएगी धमाल

T20 World Cup: अगले साल भारत और श्रीलंका मिलकर टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहे हैं। इस इवेंट में 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इस वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने वाली टीमों के नाम अभी तक आ रहे हैं। ताजा क्रम में अफ्रीका महाद्वीप से एक देश ने क्वालीफाई कर लिया है।

खास बात तो यह है कि इस देश की जनसंख्या महज 30 लाख है लेकिन भारत में आकर धमाका करेगी। इस टीम का नाम नामीबिया है। नामीबिया ने अफ्रीका क्षेत्रीय क्वालिफायर के पहले सेमीफाइनल में तंजानिया को 63 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

t20 world cup

यह इस जीत के साथ नामीबिया वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली 16वीं टीम बन गई है। ऐसा नहीं है कि नामीबिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में खेलेगी। इससे पहले भी तीन बार इस टीम ने वर्ल्ड कप खेला है। तीन जगहों के लिए मुकाबला एशिया और ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर के ज़रिए होगा, जिसकी शुरुआत 8 अक्टूबर से ओमान में होगी। इसमें जापान, कुवैत, मलेशिया, नेपाल, ओमान, पापुआ न्यू गिनी, क़तर, समोआ और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें भिड़ेंगी।

नामीबिया से पहले 15 टीमों ने मेगा इवेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया था। आने वाले समय में साफ़ हो जाएगा कि सभी 20 टीमें कौन सी है। ज्यादातर टीमें निर्धारित हो गई हैं लेकिन कुछ स्थान बचे हैं, जिनके लिए आईसीसी के क्वालीफायर इवेंट्स जारी हैं।

कितनी बार खेली है नामीबिया

नामीबिया ने इससे पहले 2021, 2022 और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था, यह चौथा मौका होगा। भारत और श्रीलंका की टीमें मेजबान देश होने के नाते क्वालीफाई माने गए हैं। इसके अलावा 2024 में सुपर आठ तक जाने वाली टीमों को भी सीधा प्रवेश मिला है। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भी कुछ देशों को सीधी एंट्री मिली है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई टीमों की लिस्ट

  • भारत (मेजबान)
  • श्रीलंका (मेजबान)
  • अफगानिस्तान (सुपर आठ)
  • ऑस्ट्रेलिया (सुपर आठ)
  • बांग्लादेश (सुपर आठ)
  • इंग्लैंड (सुपर आठ)
  • दक्षिण अफ्रीका (सुपर आठ)
  • वेस्ट इंडीज़ (सुपर आठ)
  • संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) (सुपर आठ)
  • पाकिस्तान (आईसीसी रैंकिंग)
  • न्यूज़ीलैंड (आईसीसी रैंकिंग)
  • आयरलैंड (आईसीसी रैंकिंग)
  • कनाडा (अमेरिका क्षेत्रीय फाइनल)
  • नीदरलैंड (यूरोप क्षेत्रीय फाइनल)
  • इटली (यूरोप क्षेत्रीय फाइनल)
  • नामीबिया (अफ्रीका क्षेत्रीय फाइनल)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+