पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश के कप्तान ने दी भारत को चुनौती? जानिए आगामी सीरीज के लिए क्या कहा

PAK vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला जीतकर बांग्लादेश ने इतिहास रचने का काम किया है। इससे पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को कभी टेस्ट सीरीज में नहीं हराया था लेकिन यह पहला मौका आया, जब 2-0 से जीत दर्ज कर ली।

पाकिस्तान में खेलने के बाद अब बांग्लादेश की टीम को भारत दौरे पर खेलने के लिए आना है। भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने अहम प्रतिक्रिया दी है। शान्तो ने मेहदी हसन की गेंदबाजी को लेकर बयान देते हुए भारत को एक तरह से सावधान किया है।

najmul shanto

नजमुल हसन शान्तो ने कहा कि अगली सीरीज भारत के खिलाफ है, जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इस जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा। इन परिस्थितियों में मेहदी ने जिस तरह से गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए, वह बहुत प्रभावशाली है। उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ भी ऐसा कर सकेंगे।

पाकिस्तान में जीत को लेकर मेहदी हसन ने कहा कि हम यहां जीतना चाह रहे थे और जिस तरह से सभी ने अपना काम किया उससे बहुत खुश हूँ। हमारे तेज गेंदबाजों की कार्य नीति बहुत अच्छी थी और इसीलिए हमें परिणाम मिला। हर कोई अपने प्रति ईमानदार है और वे जीतना चाहते हैं, मुझे आशा है कि वे जीतना जारी रखेंगे।

शान्तो ने भारत दौरे के बारे में बात करते हुए कहा कि यह काफी अहम सीरीज होगी। यहाँ जीत से आत्मविश्वास मिला है लेकिन मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन के रूप में हमारे पास दो अनुभवी खिलाड़ी हैं, दोनों ही भारत में काफी महत्वपूर्ण होंगे।

भारत दौरे पर बांग्लादेश की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने वाली है। उस सीरीज के दोनों ही मैच भारत के लिए भी खास होंगे क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से काफी मायने रखती है। आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच की तारीख घोषित कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+