युजवेंद्र चहल का छलका दर्द, बताया यह सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है

Yuzvendra Chahal's dream is test cricket: भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आईपीएल के जरिये टीम इंडिया में आने का मौका मिला था। सफेद गेंद क्रिकेट में चहल का प्रदर्शन अच्छा रहा था। हालांकि हर किसी का सपना टेस्ट क्रिकेट में खेलने का होता है। चहल अभी तक सबसे बड़े प्रारूप में नहीं खेले हैं।

चहल का सपना भी टेस्ट क्रिकेट खेलना है। अभी तक उनको इसमें खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। चहल को अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार है। चहल का मानना है कि वह अपने टेस्ट डेब्यू का सपना देखते हैं। टेस्ट क्रिकेट उनके चेकलिस्ट में शामिल है।

yuzvendra chahal

क्रिकट्रेकर से बातचीत में चहल ने कहा कि अपने देश के लिए खेलने का सपना हर किसी का होता है। वे इस मुकाम पर सफेद कपड़े पहनकर रेड बॉल के साथ खेलते हुए पहुंचते हैं। मेरा सपना भी कुछ ऐसा ही है। सफेद गेंद क्रिकेट में मैंने काफी कुछ हासिल किया है लेकिन रेड बॉल क्रिकेट अब भी मेरी चेकलिस्ट में है।

चहल ने आगे कहा कि मेरे नाम के आगे टेस्ट क्रिकेटर लगे, इसका अपना मैं देखता हूं। मैं घरेलू क्रिकेट और रणजी में अपना बेस्ट देने का प्रयास करता हूं, ताकि मेरा सपना पूरा हो सके। उम्मीद करता हूं कि जल्दी ही मुझे भारतीय टेस्ट टीम से खेलने का मौका भी मिलेगा।

चहल को अभी तक टी20 वर्ल्ड को में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इस पर उनका कहना है कि मैं ज्यादा नहीं सोचता। मेरा फोकस यही है कि जब तक मैं खेलूं, टीम के लिए अपना बेस्ट देता रहूँ। मेरा प्रयास 100 फीसदी देने का है, चयन हमारे हाथ में नहीं होता। आप खेलो या ना खेलो, एक बार ब्लू जर्सी पहनकर टीम के साथ होते हो, तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है।

गौरतलब है कि चहल को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था लेकिन उनको मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। वह आईपीएल में लम्बे समय तक आरसीबी से खेलने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस से भी खेले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+