MI IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में जा पाएगी? टॉप 4 में एंट्री के लिए क्या करना पड़ेगा?

Mumbai Indians Playoffs Scenario: आईपीएल के रोमांचक सफर में अंक तालिका की मौजूदा स्थिति को देखकर क्रिकेट प्रेमियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुंबई इंडियंस (MI) अभी भी अंतिम चार की रेस में बनी हुई है? अगर हम इतिहास और आंकड़ों के गणित को समझें, तो यह रास्ता आसान तो नहीं है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और मुंबई इंडियंस अपनी कमबैक करने की क्षमता के लिए ही जानी जाती है। प्लेऑफ़ सिनेरियो काफी दिलचस्प हो गया है।

मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो मुंबई ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे केवल 2 मैचों में जीत नसीब हुई है, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 4 अंकों के साथ वे तालिका में नौवें स्थान पर हैं। आईपीएल के पिछले सीज़न बताते हैं कि प्लेऑफ के सुरक्षित घेरे में प्रवेश करने के लिए आमतौर पर 16 अंकों (8 जीत) की आवश्यकता होती है।

mumbai indians
Photo Credit: AI Edited

नेट रन ठीक होने पर हो सकता है काम

हालांकि नेट रन रेट के साथ कभी-कभी 14 अंकों (7 जीत) पर भी किस्मत का ताला खुल जाता है। मुंबई के लिए अब समीकरण बेहद सीधा और चुनौतीपूर्ण है, उन्हें अपने बचे हुए 7 मैचों में से कम से कम 5 या फिर आदर्श रूप से 6 मैच जीतने होंगे।

सभी मैच जीतने पर मुंबई के एंट्री पक्की

अगर मुंबई इंडियंस अपने अगले सातों मैच जीत लेती है, तो 18 अंकों के साथ बड़े ही आराम से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। असली पेच तब फंसेगा जब वे 5 जीत हासिल कर 14 अंकों तक पहुंचें। ऐसी स्थिति में उन्हें न केवल अपने विरोधियों को बड़े अंतर से हराना होगा ताकि उनका नेट रन रेट (जो वर्तमान में -0.736 है) सुधर सके, बल्कि उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। उन्हें दुआ करनी होगी कि पंजाब किंग्स (PBKS), आरसीबी और सनराइजर्स जैसी ऊपरी टीमें अपने बाकी मैचों में लड़खड़ा जाएं।

टॉप चार में कौन होगी पहली टीम

हालांकि इस सीजन पंजाब किंग्स प्लेऑफ़ तक जाने वाली पहली टीम बन सकती है। आधे मैच खेलने के बाद पंजाब किंग्स इस सीजन एक भी मुकाबले में नहीं हारी है। अगले दो मैचों में जीत दर्ज करते ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ़ में चली जाएगी। इसके बाद अन्य टीमों में जंग होगी। फ़िलहाल तो मुंबई इंडियंस को अपने सभी मैच बढ़िया नेट रन रेट से जीतने का प्रयास करना है। खुद अच्छा खेलेंगे, तभी बात बन पाएगी। संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं।

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल से कुल कितने रुपये मिलेंगे? सैलरी से डबल मिलने वाली है धन राशि
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल से कुल कितने रुपये मिलेंगे? सैलरी से डबल मिलने वाली है धन राशि
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+