मुंबई इंडियंस ने IPL में रचा इतिहास, बन गई अनोखी उपलब्धि वाली पहली टीम, धोनी की CSK काफी पीछे
MI vs LSG: आईपीएल में खराब शुरुआत करने के बाद मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में निरंतर सुधार देखने को मिला है। इस सीजन मुंबई ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस नेट रन रेट में भी काफी आगे है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में नया इतिहास लिख दिया। यह कुछ ऐसा था, जो पहले किसी अन्य टीम ने हासिल नहीं किया। मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम है।

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स इस मामले में मुंबई इंडियंस से पीछे है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने 150 मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली। मुंबई इंडियंस के नाम 271 मैचों में 150 जीत है। दूसरे नम्बर पर चेन्नई सुपर किंग्स है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में 140 मैचों में जीत हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में कुल 248 मुकाबले खेले हैं। कम मैचों में खेलने का कारण बैन है। मैच फिक्सिंग आरोपों के बाद चेन्नई को दो साल के लिए बैन कर दिया गया था। इस वजह से मुकाबले कम हैं।
MI vs LSG: मुंबई का धाकड़ कारनामा
इसके अलावा मुंबई ने लखनऊ को लीग स्टेज में पहली बार हराने का कारनामा भी किया है। 7 प्रयासों में मुंबई इंडियंस ने लीग चरण में लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली बार पटखनी देने में सफलता हासिल की है। मुंबई ने लखनऊ को इससे पहले सिर्फ एक बार हराया था, वह जीत एलिमिनेटर मुकाबले में आई थी।
MI vs LSG: बुमराह ने कायम किया रिकॉर्ड
उधर जसप्रीत बुमराह ने भी एक धांसू कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। बुमराह आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 174 विकेट हैं। लसिथ मलिंगा को उन्होंने पीछे छोड़ दिया। मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए 170 विकेट हासिल किये थे।












Click it and Unblock the Notifications