धोनी और ऋषभ पंत की पार्टी का वीडियो वायरल, टेबल पर रखी महंगी ड्रिंक, माही ने कहा जा रहा हूं हुक्का पीने

एमएस धोनी और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों क्रिकेटर अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो किसी होटल रूम का है, जहां पंत अपने दोस्तों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पंत दोस्तों के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। कुछ देर बाद बैकग्राउंड में एमएस धोनी भी दिखाई देते हैं। दोनों को मिलाते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में धोनी यह कहते हुए नजर आते हैं कि वह नीचे हुक्का पीने जा रहे हैं।

dhoni and rishabh pant

टेबल पर ड्रिंक्स भी दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस वीडियो पर ज्यादा गया। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इसे लेकर किए जा रहे दावों को फिलहाल वायरल वीडियो के तौर पर ही देखा जा रहा है।

पंत को लेकर फैंस लगा रहे अटकलें

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने धोनी और पंत की दोस्ती को लेकर भी खूब बातें कीं। आईपीएल 2026 के बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था। रांची के अलावा इंग्लैंड दौरे के दौरान लॉर्ड्स में भी दोनों की मुलाकात चर्चा में रही थी। कुछ फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि इस पार्टी के बाद ही पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को घर के लिए जमीन खरीदने वाला ट्वीट किया था। उस पोस्ट में कई टाइपो भी नजर आए थे।

धोनी का हुक्के से पुराना कनेक्शन

एमएस धोनी का हुक्का पीना कोई नई बात नहीं है। पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर उनके कई पुराने साथी बता चुके हैं कि वह टीम के युवा खिलाड़ियों के साथ काफी सहज माहौल बनाकर रखते थे। होटल में साथी खिलाड़ियों के साथ समय बिताना भी उनकी पुरानी आदतों में शामिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी धोनी के हुक्का पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। यही वजह है कि इस वायरल वीडियो में उनका हुक्के का जिक्र करना भी फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+