DHONI को भी कई बार आया है बीच मैदान खिलाड़ियों पर गुस्सा! 'कैप्टन कूल' ने खुद हटाया राज से पर्दा
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरी दुनिया में 'कैप्टन कूल' के नाम से पॉपुलर हैं। धोनी अपनी कप्तानी के दौरान बेहद शांत स्वभाव के साथ टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालते रहे। चे
नई दिल्ली, 23 सितंबर। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरी दुनिया में 'कैप्टन कूल' के नाम से पॉपुलर हैं। धोनी अपनी कप्तानी के दौरान बेहद शांत स्वभाव के साथ टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालते रहे। चेज करने के बात हो या फिर रन डिफेंड करने की, बहुत कम बार ऐसा हुआ जब धोनी दबाव में नजर आए हों। मैच की परिस्थितियों को समझते हुए धोनी का खेला गया दांव अधिकतर समय सफल ही रहा है।

कोई भी खिलाड़ी जानबूझकर नहीं करता गलती
हाल ही में धोनी ने फैंस के सामने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ बातों का जिक्र किया। धोनी ने बताया कि जब मैदान पर देश के लिए कोई भी खिलाड़ी खेल रहा होता है तो वह अपनी तरफ से कभी भी कोई गलती नहीं करना चाहता। खासतौर पर ऐसे मौके पर जब स्टेडियम में 40,000 लोग और टीवी के जरिए करोड़ों फैंस की नजरें उस पर हो। लेकिन हर बार चीजें हमारे मुताबिक नहीं होती, यही वजह है कि खिलाड़ियों से गलती हो जाती है।

मैदान पर हमेशा रही है भावनाओं पर काबू पाने की कोशिश
लिव फास्ट में मौजूद धोनी ने वहां आए कुछ क्रिकेट फैंस से सवाल-जवाब भी किया। इस दौरान धोनी के कूल अंदाज पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर अपना पक्ष रखा। धोनी ने कहा कि मैदान पर कई बार हमसे छोटी-छोटी गलतियां हो जाती है। ऐसे में बहुत बुरा लगता है क्योंकि उस समय पूरे देश की नजर आप पर रहती है। इसके बावजूद हम अपनी भावनाओं पर काबू पाने की कोशिश करते हैं।

चीजों को समझना जरूरी
धोनी के मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी से कैच छूटता है या फिर वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाता है तो ऐसे में हमें उसके पीछे का कारण जानने की जरूरत है। कई बार ऐसा हुआ है कि हम किसी एक कैच के कारण मैच हार गए लेकिन मेरी कोशिश हमेशा ये रहती है कि मैं उनके स्थिति में रहकर चीजों को समझूं। ऐसी स्थिति में गुस्सा जाहिर करने से अच्छा सिचुएशन को समझना है। ऐसे मौकों पर गुस्सा आना स्वभाविक हैं, मैं भी इंसान हूं, लेकिन मेरी कोशिश गलती के पीछे की वजह खोजने पर रही है।

मैदान पर कई बार धोनी ने खोया है आपा
ऐसा नहीं है कि धोनी मैदान पर कभी गुस्से में नजर नहीं आए हैं। कई मौकों पर 'कैप्टन कूल' को काफी गुस्से में पाया गया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टी-20 मैच में स्पिनर कुलदीप यादव पर धोनी बुरी तरह से बरस पड़े थे। वहीं साल 2018 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक टी-20 मैच खेला गया जिसमें धोनी को मनीष पांडे पर गुस्सा जाहिर करते देखा गया था। आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के दौरान दीपक चाहर धोनी के गुस्से का शिकार हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications