महेंद्र सिंह धोनी ने की IPL में नई डिमांड, चेन्नई सुपर किंग्स का क्या रहेगा फैसला?

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमएस धोनी की भूमिका आईपीएल 2026 से पहले सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है। पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और वह प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी। इसके बाद से धोनी की फिटनेस, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

इसी बीच सीएसके के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने धोनी के रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि धोनी खुद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरने के लिए तैयार नहीं हैं। बद्रीनाथ के अनुसार धोनी ने उनसे कहा है कि वह बतौर विकेटकीपर ही खेलना चाहते हैं।

ms dhoni

धोनी का फैसला टीम के लिए अहम होगा क्योंकि अगर वह फुल-टाइम विकेटकीपर रहते हैं तो उन्हें पूरे 20 ओवर मैदान पर रहना पड़ेगा। बद्रीनाथ का मानना है कि मौजूदा स्थिति में धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जाए, तो सीएसके को रणनीतिक फायदा मिल सकता है।

उन्होंने धोनी की मौजूदा भूमिका को लेकर भी बात की। उनका कहना है कि अब धोनी से टीम को पारी के अंत में बल्लेबाजी की उम्मीद रहती है। इसके अलावा वह विकेटकीपिंग करते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने के लिए आने पर धोनी को लंबे समय तक मैदान पर रहने की जरूरत नहीं होगी।

इन सबके बीच धोनी की अपनी सोच फिलहाल अलग है। बद्रीनाथ का कहना है कि पूर्व भारतीय कप्तान खुद को सिर्फ बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल किए जाने के पक्ष में नहीं हैं। वह विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाते हुए पूरा मैच खेलना चाहते हैं।

आईपीएल 2026 से पहले सीएसके को इसलिए कई बड़े फैसले लेने होंगे। धोनी किस भूमिका में खेलेंगे, शिवम दुबे की गेंदबाजी का कितना इस्तेमाल होगा और विदेशी खिलाड़ियों का टीम कॉम्बिनेशन क्या रहेगा, इन सभी सवालों के जवाब सीजन शुरू होने के साथ मिलेंगे। फिलहाल बद्रीनाथ के बयान ने धोनी के रोल को लेकर चल रही चर्चा को जरूर और तेज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+