अनंत-राधिका के प्री वेडिंग में लगा क्रिकेट सितारों का जमावड़ा, सचिन-धोनी भी रंग जमाने को तैयार
Cricketers in Anant Ambani Pre Wedding: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से तय की गई है। दोनों का विवाह जुलाई में होना है। लेकिन इससे पहले तीन दिवसीय कार्यक्रम जामनगर में रखा गया है।
धोनी पहुंचे जामनगर
कई फिल्मी सितारे इस प्री वेडिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। फिल्मी सितारे और बिजनेसमैन के अलावा कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स भी जामनगर में प्री वेडिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेते नजर आएंगे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जामनगर पहुंच चुके हैं। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस प्रोग्राम को अटेंड करने के लिए पहुंचे चुके हैं।

फैमिली के साथ पहुंचे सचिन
महेंद्र सिंह धोनी के अलावा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सचिन तेंदुलकर अपनी वाइफ अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ इस समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी जाम नगर पहुंच चुके हैं। ईशान किशन के अलावा सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।
जहीर खान भी आए नजर
भारत के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो को भी जामनगर में स्पॉट किया गया। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से लंबे समय तक खेलने वाले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान भी साथ इस फंक्शन को अटेंड करने पहुंच चुके हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने अपनी दादी के कहने पर जामनगर में प्री वेडिंग का प्रोग्राम रखा है।]
रोहित को भी मिला है न्योता
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी इस प्रोग्राम में इनवाइट किया गया है। लेकिन अभी तक उनके आने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हार्दिक पंड्या समेत मुंबई इंडियंस से जुड़े कई सितारे इस प्रोग्राम में नजर आ सकते हैं। बता दें कि प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक चलेगा जिसका आयोजन जामनगर में किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications