MS Dhoni की पहली नौकरी का अप्वाइंटमेंट लेटर वायरल, इस वजह से छोड़ी थी ट्रेन टिकट कलेक्टर की जॉब
MS Dhoni collector job: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से मैदान पर जलवा बिखेरने को तैयार है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अभी एक्टिव हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया था।
आईपीएल की तैयारी में जुटे धोनी
साल 2024 में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। ऐसे में धोनी ने अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है और नेट पर आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं।

अप्वाइंटमेंट लेटर वायरल
इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की पहली नौकरी का अप्वाइंटमेंट लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि भारतीय टीम में आने से पहले महेंद्र सिंह धोनी रेलवे के लिए खेलते थे और खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर का काम भी किया करते थे। उस दौरान जो महेंद्र सिंह धोनी को नियुक्ति पत्र मिला था, वो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वजह से छोड़ी थी नौकरी
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर एक बॉलीवुड फिल्म भी बनाई जा चुकी है। जिसमें साफ दिखाया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी रेलवे में नौकरी करते हुए अपनी क्रिकेट पर फोकस नहीं कर पा रहे थे। नौकरी और क्रिकेट में से धोनी ने क्रिकेट को चुना था। क्रिकेट पर फोकस करने के लिए ही महेंद्र सिंह धोनी ने रेलवे की नौकरी छोड़ दी थी और पूरा ध्यान क्रिकेट को और बेहतर करने में लगा दिया।
लंबे संघर्ष के बाद मिली जगह
धोनी के लिए भारतीय टीम में जगह बताना कतई आसान नहीं था। लंबे संघर्ष के बाद महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में शामिल किए गए। लेकिन दुर्भाग्यवश अपने पहले इंटरनेशनल मुकाबले में वह कुछ खास नहीं कर सके। साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ धोनी गोल्डन डक का शिकार हो गए। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापट्टनम 148 रनों की शानदार पारी खेल कर उन्होंने अपने हुनर का परिचय दिया।
धोनी बने सबसे सफल कप्तान
इसमें कोई शक नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे कामयाब कप्तानों की लिस्ट में सबसे आगे हैं। धोनी के नाम भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। धोनी ने भारत को साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी। वहीं साल 2011 में धोनी की कप्तानी में ही भारत ने वनडे वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। जबकि साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी को भी भारत ने अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications