'भाभी आपसे ज्यादा माही से प्यार हम करते हैं', आखिर किसे हुई साक्षी से जलन, सरेआम कही ये बात

MS Dhoni and wife Sakshi latest Photos: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ छुट्टियों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धोनी मौजूदा समय में इटली के पलेरमो शहर में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हो रही है। आईपीएल 2024 में धोनी ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस और फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि माही अगले साल भी आईपीएल में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं। सोमवार को साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में साक्षी और धोनी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni 1

फैन ने कही यह बात

साक्षी धोनी इन तस्वीरों में अलग-अलग ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने परिवार के साथ खाना खाने की तस्वीर भी अपलोड की है। जिस पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। साक्षी धोनी की तस्वीर पर एक फैन ने लिखा, साक्षी भाभी आप कितना भी प्यार कर लो माही से लेकिन हम फैंस से ज्यादा नहीं कर पाओगे।

अगले साल भी खेलेंगे धोनी!

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की भारत में कमी नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी की वजह से ही चेन्नई सुपर किंग्स की फैन फॉलोइंग सबसे अधिक है। कुछ दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी के प्री वेडिंग को अटेंड करने के लिए गए थे। जिस वजह से भी वह लगातार सुर्खियों में थे। आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आईपीएल के 17वें सीजन में कुल 14 मैचो में हिस्सा लिया।

इस दौरान उनके बल्ले से 181 रन निकले। धोनी ने यह रन 220.5 की स्ट्राइक रेट से बनाया। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अगला सीजन भी आईपीएल में खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+