Year Ender 2023: साल 2023 के टॉप सिक्सर किंग, भारतीय टीम ने बनाया इस लिस्ट में दबदबा

Most Sixes 2023 list: साल 2023 में क्रिकेटिंग धमाका देखने को मिला। भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा लेकिन आईसीसी इवेंट्स में निराशा ही हाथ लगी। टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में पराजय मिली। वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा। दोनों बार सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम थी।

हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। छक्कों के मामले में भारतीय बल्लेबाज राजा की तरह खेले। बड़े से बड़े गेंदबाज को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने छक्के जड़े। भारतीय टीम के बल्लेबाजों का भौकाल देखने को मिला।

indian team

सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों ने गेंद को दर्शकों में भेजने का पूरा आनन्द उठाया। सूर्यकुमार यादव इस साल टी20 क्रिकेट में टॉप रैंक बल्लेबाज रहे हैं। दूसरे नम्बर पर मौजूद खिलाड़ी फिल साल्ट उनसे काफी पीछे हैं। सूर्या पॉइंट्स में काफी आगे हैं।

रोहित शर्मा के बल्ले से वनडे में धूम मचाई है। रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट इस वर्ष ज्यादा नहीं खेला था। टॉप पांच की लिस्ट में शुभमन गिल का नाम भी शामिल है। गिल के बल्ले से भी इस वर्ष धाकड़ धमाका देखने को मिला है। टी20 की लिस्ट में टॉप पांच नामों में ज्यादातर खिलाड़ी छोटी टीमों से ही आते हैं। बड़े नामों का इसमें कोई दबदबा दिखाई नहीं देता है।

2023 में सफेद गेंद क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज प्रारूप मैच छक्कों की संख्या
रोहित शर्मा (भारत) वनडे 27 67
मुहम्मद वसीम (यूएई) वनडे 24 47
हेनरिक क्लासेन (द. अफ्रीका) वनडे 24 44
मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) वनडे 20 43
शुभमन गिल (भारत) वनडे 29 41

सबसे छोटा प्रारूप

बल्लेबाज प्रारूप मैच छक्कों की संख्या
मुहम्मद वसीम (युएई) टी20 23 54
सूर्यकुमार यादव (भारत) टी20 18 43
सिकन्दर रजा (जिम्बाब्वे) टी20 12 39
वीरनदीप सिंह (मलेशिया) टी20 21 38
कॉलिन्स ओबुया (केन्या) टी20 20 35
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+