Yuvraj Singh को बनाना चाहिए टीम इंडिया का नया कोच? दिग्गज ने उठाई मांग, क्या BCCI से मिलेगा मौका!
Yuvraj Singh New Coach: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में टीम के भविष्य को लेकर दिग्गजों ने अपनी राय देनी शुरू कर दी है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर मोंटी पनेसर ने एक ऐसा सुझाव दिया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पनेसर का मानना है कि सिक्सर किंग युवराज सिंह को भारतीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच या टेस्ट कोच बनाया जाना चाहिए।
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को किया तराशने का काम (Yuvraj Singh New Coach)
मोंटी पनेसर के इस बात के पीछे एक ठोस कारण है। युवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी खुद को खेल से दूर नहीं किया है। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर टीम इंडिया के दो उभरते सितारे शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को तराशने में अहम भूमिका निभाई है। अभिषेक शर्मा का विस्फोटक अंदाज हो या शुभमन गिल की तकनीक, इन दोनों की सफलता के पीछे 'युवी पाजी' का हाथ है। युवराज ने न केवल उनकी बैटिंग तकनीक पर काम किया, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी फौलाद बनाया है।

युवराज बदल सकते हैं युवा खिलाड़ियों का माइंडसेट
खासतौर पर अभिषेक शर्मा ने युवराज के मार्गदर्शन में खुद को एक निडर बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है। मुश्किल परिस्थितियों में बिना डरे बड़े शॉट्स खेलना और मैच का रुख पलटना, अभिषेक ने युवराज से ही सीखा है। पनेसर का मानना है कि युवराज में वह काबिलियत है कि वह युवा खिलाड़ियों के माइंडसेट को बदल सकते हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव के लिए तैयार कर सकते हैं।
भारत को युवराज की जरूरत
मोंटी पनेसर का तर्क है कि युवराज सिंह ने अपने करियर में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को हराकर विश्व कप जिताया था। उनके पास जो जुझारूपन और अनुभव है, वह मौजूदा भारतीय टीम के लिए संजीवनी का काम कर सकता है। युवराज जानते हैं कि बड़े टूर्नामेंट में दबाव को कैसे झेलना है। भारत को इस समय एक ऐसे कोच की जरूरत है जो बल्लेबाजों को पारी खत्म करने की कला सिखा सके।












Click it and Unblock the Notifications