खत्म नहीं हो रहा मोहसिन नकवी का डर्टी गेम, ट्रॉफी लौटाने के लिए रखी अब नई शर्त
Mohsin Naqvi: भारत द्वारा एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी चुराकर भागने वाले मोहसिन नकवी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। हर दिन उनकी तरफ से कोई न कोई नया पैंतरा अपनाया जा रहा है। एससी की वर्चुअल मीटिंग में भी उनकी तरफ से रुखा बर्ताव देखने को मिला। बीसीसीआई ने नकवी को ट्रॉफी वापस लौटाने के लिए कहा है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ की जिद्द कायम है।
बेइज्जती के बावजूद नकवी अपनी हठधर्मिता पर अड़े हुए हैं। ट्रॉफी लौटाने को वह खुद की बेइज्जती से जोड़कर देख रहे हैं, ऐसे में उन्होंने अब एक और नई शर्त रख दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ़ तौर पर ट्रॉफी वापस लौटाने की अपील की थी।

Mohsin Naqvi की नई शर्त
नकवी ने राजीव शुक्ला की बातों को नहीं मानते हुए सूर्यकुमार यादव को ट्रॉफी लेने के लिए कहा है। उनका कहना है कि एक फॉर्मल कार्यक्रम में सूर्यकुमार यादव एसीसी ऑफिस में आकर उनसे ट्रॉफी और मेडल ले सकते हैं। नकवी खुद के हाथों से ट्रॉफी और मेडल देना चाहते हैं। इस तरह एक नई शर्त जोड़ते हुए नकवी ने फिर से अपना डर्टी गेम जारी रखा है और ट्रॉफी लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं।
नक़वी ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम के उस निर्णय के बारे में पहले नहीं बताया गया था, जिसमें उन्होंने उनसे एशिया कप ट्रॉफी स्वीकार न करने का फैसला किया था। वह समारोह के मंच पर इस उम्मीद के साथ पहुंचे थे कि वे सुर्यकुमार यादव और उनकी टीम को ट्रॉफी और मेडल सौंप सकेंगे, लेकिन वहां उन्हें इस तरह प्रस्तुत किया गया जैसे वे किसी मज़ाक का पात्र हों।
अगर यह मामला ऐसे ही चलता रहा, तो आईसीसी के पास जरुर जाएगा। वहां कोई निर्णय होने की संभावना है। एसीसी की मीटिंग में नकवी का बर्ताव भी ठीक नहीं था। बीसीसीआई के प्रतिनिधि आशीष शेलार ने सदस्यों को बताया कि बीसीसीआई के सचिव देवजीत साकिया ने इस मुद्दे को लेकर एसीसी को पहले ही पत्र लिखा है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
बीसीसीआई क्या चाहती है?
बीसीसीआई की मांग है कि ट्रॉफी और मेडल्स दुबई स्थित एसीसी कार्यालय में जमा कराए जाएं, ताकि भारतीय बोर्ड उन्हें वहां से ले सके। लेकिन शेलार को इस प्रस्ताव पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर नाराज़ होकर शेलार और शुक्ला ने विरोध स्वरूप बैठक से वॉकआउट कर दिया।
यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी चोरी करने के बाद मोहसिन नकवी कब तक इधर-उधर की बातें करते रहेंगे और बहानेबाजी कर मामले को टालते रहेंगे। जितनी देरी हो रही है, उतना ही नुकसान नकवी को हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications