डरपोक नोहसिन नकवी को सताया BCCI का खौफ, ICC की मीटिंग से बचने का बनाया घटिया प्लान
Mohsin Naqvi: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। खबरों के मुताबिक नक़वी भारत से आमने-सामने होने से बचने की कोशिश कर रहे हैं और इसी वजह से वह आगामी ICC बैठक से पहले उन्होंने घटिया प्लान बना लिया।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने एशिया कप जीतकर पाकिस्तान को फाइनल में करारी शिकस्त दी थी। टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को कुल तीन बार मात दी, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को अब तक ट्रॉफी नहीं मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप ट्रॉफी अब भी दुबई में पड़ी हुई है।

आईसीसी की बैठक से दूरी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मोहसिन नक़वी 4 से 7 नवंबर तक होने वाली ICC बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने इसके पीछे पाकिस्तान में घरेलू राजनीतिक व्यस्तताओं का हवाला दिया है। जानकारी यह भी सामने आई है कि नक़वी ने जय शाह के ICC चेयरमैन बनने के बाद से अब तक किसी भी बड़ी बैठक में शिरकत नहीं की है, जिससे दोनों बोर्ड्स के बीच तनाव की स्थिति और बढ़ती दिख रही है।
ट्रॉफी अब भी दुबई में, BCCI ने ACC को भेजा पत्र
BCCI ने ACC को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर मांग की है कि एशिया कप ट्रॉफी को भारत को सौंपा जाए, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ट्रॉफी भारत नहीं भेजे जाने को लेकर फैंस भी सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि यह न केवल एक प्रतीकात्मक सम्मान है, बल्कि टीम इंडिया की कड़ी मेहनत और दबदबे का प्रतीक भी है।
भारत ने तीन बार पाक को हराया, फिर भी ट्रॉफी नहीं मिली
एशिया कप के दौरान भारत ने तीनों मुकाबलों में पाकिस्तान को हराकर एकतरफा प्रदर्शन किया था। भारतीय बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया। अब जब भारत को उसकी जीती हुई ट्रॉफी नहीं मिली है, नकवी और आईसीसी की मीटिंग में होने वाली बेइज्जती से बचने का प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications