ICC की ताजा रैंकिंग में मोहम्मद सिराज को हुआ बड़ा नुकसान, टॉप 5 ODI बल्लेबाजों में इकलौते भारतीय हैं शुभमन गिल

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में मोहम्मद सिराज को बड़ा नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में पिटाई खाने के बाद सिराज वनडे के नंबर वन गेंदबाज की पोजिशन से हट गए हैं।

Shubman gill and Mohammed Siraj

आईसीसी की ओर से तीनों फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग जारी की गई है। इसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बड़ा नुकसान हुआ है। दरअसल, मोहम्मद सिराज वनडे में नंबर वन गेंदबाज की पोजिशन से हट गए हैं। सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हुई उनकी पिटाई की वजह से यह बड़ा नुकसान हुआ है। शुरुआती दोनों वनडे मैचों में सिराज को ऑस्ट्रेलिया ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने खूब निशाना बनाया था, जिसकी वजह से वो अब आईसीसी की वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड अब पहले पायदान पर आ गए हैं तो वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दूसरे स्थान पर हैं।

टॉप 10 सिराज हैं इकलौते भारतीय गेंदबाज

आईसीसी की वनडे बॉलिंग रैंकिंग में जोश हेजलवुड 713 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर हैं, जबकि ट्रेंट बोल्ट 708 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मोहम्मद सिराज की 702 रेटिंग हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क भी 702 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं। अगर मिचेल स्टार्क का शानदार प्रदर्शन जारी रहता है तो वो जल्द ही सिराज को पीछे छोड़कर उनसे आगे निकल जाएंगे। टॉप 5 में आखिरी नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिनके 659 अंक हैं। बात करें टॉप 10 की तो मोहम्मद सिराज यहां पर इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं।

टॉप 5 वनडे बल्लेबाजों में गिल इकलौते भारतीय

अब बात बल्लेबाजी की करें तो आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो टॉप 5 बने हुए हैं। शुभमन गिल को रैंकिंग में फायदा हुआ है, जिसके बाद वो 733 रेटिंग के साथ पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे में नंबर पर बाबर आजम हैं जबकि दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डेर दुसैन हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 8वें और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा 9वें स्थान पर हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली कुछ महीने पहले टॉप 10 से भी बाहर हो गए थे, लेकिन एशिया कप के बाद से उन्होंने टॉप 10 में एंट्री मारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+