IND vs AUS: क्या मोहम्मद सिराज पर लगेगा बैन? लड़ाई करने की मिल सकती है सजा

Mohammed Siraj Ban: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच झड़प देखने को मिली। दोनों क्रिकेटरों के बीच हुई कहासुनी ने क्रिकेट जगत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह घटना तब हुई जब मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ट्रेविस हेड को बोल्ड किया। सिराज की गेंद पर हेड आउट हुए और इसके बाद दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली।

सिराज और हेड के बीच झड़प

आमतौर पर क्रिकेट मैच के दौरान इस तरह की घटनाएं होती रहती है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर माना जा रहा है। सिराज और हेड के बीच हुई इस कहासुनी के बाद आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों को लेकर कोई बड़ा एक्शन ले सकती है। ऐसे मामलों में आईसीसी आम तौर पर जांच करता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खेल की भावना का उल्लंघन न हो।

Mohammed Siraj 1

दोनों के बीच हुई तीखी बहस

मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड को 82वें ओवर में एक बेहतरीन यॉर्कर से बोल्ड किया। इसके बाद हेड ने सिराज से कुछ शब्द कहे, जिसके बाद सिराज ने भी जवाबी प्रतिक्रिया दी और हेड को बाहर जाने का इशारा किया। इस बातचीत के दौरान सिराज और हेड के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद हेड ने मैदान छोड़ते हुए सिराज से कुछ और कहा।

आईसीसी ले सकती है बड़ा फैसला

इस घटना के बाद सिराज को ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा, जो मैदान पर गूंज रही थी। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, यह संभावना कम है कि दोनों खिलाड़ियों पर किसी प्रकार का बैन लगाया जाएगा। आईसीसी इन दोनों को चेतावनी देकर मामले को सुलझा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+