IND vs SL: बीच मैच में भिड़ गए मोहम्मद सिराज और कुसल मेंडिस! मैदान पर गर्मागर्मी का Video वायरल
Sri Lanka vs India, 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
39वें ओवर में हुई तीखी नोकझोंक
दरअसल, यह घटना श्रीलंकाई पारी के 39वें ओवर में हुई। ओवर की तीसरी गेंद फेंकने के बाद सिराज और मेंडिस के बीच कहासुनी हुई, सिराज ने अपने रन-अप पर वापस आते समय हाथ से इशारे किए। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को सिराज को अपना ध्यान केंद्रित रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए देखा गया।

इस टकराव के सिराज ने उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर सदीरा समरविक्रमा को शून्य पर आउट कर दिया, जिससे 38.5 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 184/4 हो गया।
इस घटना का वीडियो यहां देखें:
इस मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 248 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 249 रन का लक्ष्य मिला है।
श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाजों पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी देखने को मिली है। पथुम निसांका 65 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंद में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 96 रन की बड़ी पारी खेली, लेकिन शतक बनाने से पहले उन्हें रियान पराग ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो के बाद कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए बड़ी पारी खेली। मेंडिंस 82 गेंद में 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।












Click it and Unblock the Notifications