'मोहम्मद शमी ने बेटी को भेजी फुटपाथ पर बिकने वाली 100 रुपये की ड्रेस', पति की हरकत पर आगबबूला हुई पत्नी

मोहम्मद शमी (mohammad shami) पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एशिया कप 2022 के लिए मोहम्मद शमी का चयन टीम में नहीं होने से हर कोई हैरान है।

नई दिल्ली, 14 अगस्त। मोहम्मद शमी (mohammad shami) पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एशिया कप 2022 के लिए मोहम्मद शमी का चयन टीम में नहीं होने से हर कोई हैरान है। बीसीसीआई के इस फैसले पर फैंस सहित क्रिकेट के कई दिग्गज अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद शमी के निजी जीवन में भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

हसीन जहां ने फिर साधा शमी पर निशाना

हसीन जहां ने फिर साधा शमी पर निशाना

मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच विवाद काफी लंबे वक्त तक मीडिया में सुर्खियां बटोरने का काम किया था। लेकिन लगता है इन दोनों के बीच का विवाद अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाज पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी बांग्ला फिल्म के प्रमोशन के दौरान हसीन जहां ने एक इंटरव्यू में कुछ बातों का जिक्र किया।

बेटी के प्रति शमी के रवैये पर खड़े किए सवाल

बेटी के प्रति शमी के रवैये पर खड़े किए सवाल

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी द्वारा अपनी बेटी के रवैये को लेकर सवाल किया। टीवी चैनल न्यूज इंडिया को दिए इंटरव्यू में हसीन जहां ने कहा कि उनकी बेटी बेबो अब बड़ी हो रही हैं और वह लगातार अपने पिता के टच में रहना चाहती है। लेकिन शमी उसे बिल्कुल ही इग्नोर करने का काम करते हैं। अपनी बेटी के लिए मैंने शमी से बहुत बार बात करने की कोशिश की, लेकिन मेरे सभी प्रयास असफल ही रहे।

जन्मदिन पर गिफ्ट की फुटफाथ की ड्रेस

जन्मदिन पर गिफ्ट की फुटफाथ की ड्रेस

हसीन जहां के मुताबिक इतने सालों में मोहम्मद शमी ने कभी भी अपनी बेटी को कोई गिफ्ट नहीं दिया है। हसीन ने कहा कि पिछले महीने जन्मदिन पर बेटी के सवाल करने पर उन्होंने उससे पिता को मैसेज करके बर्थडे पर गिफ्ट भेजने के लिए कहा था। जिसके बाद शमी ने फुटपाथ पर 50, 100 रुपये में बिकने वाली ड्रेस भेजी थी, जिसकी साइज भी काफी छोटी थी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि करोड़ों कमाने वाला कोई क्रिकेटर अपनी बेटी को इतने घटिया कपड़े कैसे गिफ्ट कर सकता है।

बेटी लगातार करती है शमी को लेकर सवाल

बेटी लगातार करती है शमी को लेकर सवाल

मोहम्मद शमी को लेकर उनकी बेटी लगातार सवाल करती रहती है। हसीन ने कहा कि स्कूल जाती है, डांस क्लास जाती है। बेटी बहुत एक्टिविटी में शामिल है। ऐसे में जब वो दूसरे बच्चों को अपने पिता के साथ वहां देखती है तो वह शमी से संपर्क करने की कोशिश करती है। लेकिन शमी अपनी बेटी से बात तक नहीं करते हैं। हमारी बेटी और उनके बीच रिश्ते कभी बन ही नहीं पाए। हसीन जहां ने इस इंटरव्यू में शमी को लेकर और भी कई बातें बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+