परचून दुकानदार को दिल दे बैठी थीं मोहम्मद शमी की बीवी हसीन जहां, 8 साल की शादी के बाद क्यों अलग हुए दोनों?

Shami wife hasin Jahan ex Husband: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में विराट कोहली के अलावा जिस क्रिकेटर का बोलबाला हो रहा था, वो थे मोहम्मद शमी। शमी के लिए क्रेज क्रिकेट प्रेमियों को सिर चढ़कर बोल रहा था। इस बीच मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के चर्चे भी खूब थे। हसीन जहां ने एक रील शेयरकी थी, जिसमें एक गाने पर वे लिप सिंक करती दिख रही थीं। गाना था- तेरे नाम से मुझको दुनिया वाले जानेंगे। ऐसे में सब यही कहने लगे कि शमी की जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद पत्नी को वापस उनकी याद आ गई। बेहद कम ही लोगों को ये मालूम है कि मोहम्मद शमी हसीन जहां के दूसरे पति हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि हसीन अपने पहले पति को क्यों छोड़ा होगा?

परचून की दुकान वाले से हुआ प्यार
बताते चलें कि सैफुद्दीन परचून की दुकान में काम करते थे। ऐसे में हसीन जहां को वहां आते-जाते सैफुद्दीन से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और फिर साल 2002 में हसीन जहां और सैफुद्दीन शादी कर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। इसके बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए।

Hasin Jahan

अचानक 2010 में अलग किए रास्ते
2010 तक सब अच्छा खासा चल रहा था। लेकिन फिर अचानक साल 2010 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।सैफुद्दीन ने अपने और हसीन जहां के सेपरेशन को लेकर बताया था कि हसीन जहां आगे पढ़ना चाहती थीं, जबकि सैफुद्दीन और उनके परिवार को इस बात से ऐतराज था। ऐसे में माना जाता है कि हसीन और सैफुद्दीन के तलाक के पीछे की वजह भी यही रही होगी। हालांकि, हसीन ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा।

ऐसे शुरू हुई शमी संग लव स्टोरी
फिर हसीन जहां केकेआर टीम के साथ जुड़ गईं। वहां वे टीम को चीयर करती थीं। इसके बाद साल 2012 में हसीन जहां की मुलाकात मोहम्मद शमी से हुई। हसीन केकेआर की टीम में चीयरलीडिंग करती थीं और शमी फास्ट बॉलर थे। बस यहीं से दोनों के बीच मोहब्बत शुरू हुई। तकरीबन 2 सालों तक हसीन और शमी ने एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+