मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, घातक गेंदबाजी कर उड़ाए बल्लेबाजों के डंडे, सलेक्टर्स को दी सीधी चुनौती
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी और भारतीय सलेक्टर्स के बीच कुछ तल्खी है लेकिन वह अपना काम बखूबी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं करने के बावजूद शमी ने अपनी गेंदबाजी जारी रखी है और घरेलू क्रिकेट में कहर बरपाने का काम कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने एक बार फिर से धमाका किया है।
गुजरात के खिलाफ रणजी मैच में शमी ने बंगाल को जीत दिलाई। उनकी गेंदबाजी के आगे बल्लेबाजों का पसीने निकल गए और रन नहीं आए। पहली पारी के बाद दूसरी पारी के दौरान शमी की गेंदबाजी में ज्यादा तेज धार दिखाई दी, जिससे बल्लेबाज आउट होते चले गए।

Mohammed Shami ने दिखाया जलवा
शमी ने दूसरी पारी के दौरान 38 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा पहली पारी में भी मोहम्मद शमी ने 3 विकेट हासिल करते हुए तहलका मचाया था। इस तरह दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने कुल 8 विकेट लेने का कारनामा किया है।
हालिया समय में प्रदर्शन अच्छा होने के बावजूद शमी को टीम में शामिल नहीं किया गया है और वह लगातार बाहर रहे हैं। सलेक्टर्स ने एक तरह से उनको नजरअंदाज कर दिया है लेकिन सहमे भी पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। वह लगातार अपनी गेंदबाजी से सलेक्टर्स को मैसेज भेज रहे हैं कि आप टीम से बाहर रखो लेकिन मैं घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजों को तोड़ता रहूंगा।
दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ घोषित टीम में उनको शामिल नहीं करने का मुद्दा चर्चा में रहा है। इससे उनकी उम्मीदों को गहरा झटका भी लगा है। अजित अगरकर के बारे में कुछ बातें पब्लिक में बोलने का खामियाजा शमी को भुगतना पड़ा है। इसके अलावा उनको टीम से बाहर करने का कोई कारण नज़र नहीं आता है।
क्या Mohammed Shami होंगे टीम में शामिल
अब रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए शमी का धमाल दिखा है और सलेक्टर्स को एक बार फिर से टीम का चयन करना है। दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत दौरे पर आना है, अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज की टीम घोषित की जाएगी। वहां शमी को शामिल किया जाएगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications