कब तक रख पाओगे बाहर? मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, टीम इंडिया में वापसी के लिए खटखटाया दरवाजा

मोहम्मद शमी ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से साबित किया है कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है। बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा दिया।

मोहम्मद शमी ने 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने ने 30 रन देकर इन बल्लेबाजों को आउट किया। शमी का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है, जब भारतीय टीम में उनकी वापसी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके वह चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

mohammed shami

लगातार अच्छा कर रहे हैं मोहम्मद शमी

शमी के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना कोई नई बात नहीं है। पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। उन्होंने सात मैचों में 37 विकेट लिए थे। इस धाकड़ प्रदर्शन के बाद भी उनको टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला था।

अब दिल्ली के खिलाफ चार विकेट लेकर उन्होंने एक बार फिर अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश की है। घरेलू क्रिकेट में लगातार विकेट लेना उनके लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी के लिए उन्हें अपनी मैच फिटनेस और लय साबित करनी होगी। लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते रहने से ही वह अपनी फिटनेस बरकरार रख पाएंगे।

भुवनेश्वर की वापसी के बीच शमी पर नजरें

भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद अनुभवी तेज गेंदबाजों को लेकर चर्चा तेज हुई है। 36 साल के भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। इससे शमी की वापसी की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

शमी ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। इसके बाद से वह घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं और अपने प्रदर्शन से टीम में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+