मोहम्मद शमी ने बिजली की गति से चलाया बल्ला, चौके-छक्कों की बारिश कर तोड़ दिया ऑल टाइम रिकॉर्ड
Mohammed Shami: अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाने वाले मोहम्मद शमी इस बार बल्लेबाजी में चमके हैं। चोट के बाद वापस मैदान पर आने का प्रयास कर रहे शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गेंदबाजों के ऊपर कहर बनकर टूटे हैं। उन्होंने बिजली की गति से अपना बल्ला चला दिया।
मोहम्मद शमी ने बंगाल और चंडीगढ़ के मैच में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए छक्के जमाए। बंगाल के लिए वह दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। दसवें स्थान पर बैटिंग करने के लिए आए शतकी ने 188 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए।

बंगाल के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कर्ण लाल रहे, उन्होंने 33 रन बनाए। दूसरे स्थान पर मोहम्मद शमी थे। शमी ने महज 17 गेंदों के खेल में तबाही मचा दी। उनके बल्ले से कुल पांच बाउंड्री देखने को मिली। उनमें दो शानदार छक्के थे और ये दोनों शॉट ऑफ़ साइड में आए।
17 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी में शमी ने दो छक्के और तीन शानदार छक्के जमाए। उनकी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत बंगाल ने 9 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का धाकड़ स्कोर खड़ा कर लिया। बंगाल के लिए प्रदीप्ता प्रमाणिक के बल्ले से भी 30 रनों की पारी आई।
बंगाल ने उनकी धांसू पारी के कारण 3 रनों से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शमी ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में नम्बर दस बल्लेबाज द्वारा नाबाद रहते हुए सबसे ज्यादा रनों का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया। ओडिशा के राजेश मोहंती ने 2019 में 36 रन बनाए थे, यह सबसे बड़ी पारी है लेकिन नाबाद रहते हुए सबसे बड़ी पारी शमी के नाम हो गई।
शमी ऑस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के लिए जाएंगे या नहीं, इस पर निर्णय अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि अपनी तूफानी बैटिंग से उन्होंने इरादे और फिटनेस दोनों दर्शाए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के दो मैच अब तक हुए हैं और सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications