मोहम्मद शमी अचानक क्यों हुए रणजी मैच से बाहर? बड़ा कारण आया सामने, टीम इंडिया में वापसी हुई मुश्किल

मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों को एक और झटका लगा है। न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन नहीं होने के बाद अब वह बंगाल की ओर से सेना के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में भी नहीं खेले। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कारण बताया है।

कोच ने कहा है कि तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट हैं और उन्हें आराम दिया गया है। शमी दिल्ली के खिलाफ बंगाल के पिछले रणजी मुकाबले की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उन्होंने उस मैच में काफी ओवर गेंदबाजी की थी।

mohammed shami

इसके बाद उन्होंने खुद ही अगले मैच से आराम लेने का फैसला किया। शुक्ला ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद बताया कि शमी फिट हैं और उनके आराम करने से टीम को नए खिलाड़ियों को आजमाने का मौका भी मिलेगा।

शुक्ला ने शमी की फिटनेस पर उठने वाले सवालों को खारिज करते हुए कहा कि शमी फिट हैं और उन्हें आराम दिया गया है। उन्होंने पिछले मैच में काफी ओवर गेंदबाजी की थी। उन्होंने खुद आराम मांगा था। वह चीता हैं। शमी के आराम करने से हमें नए चेहरों को आजमाने के विकल्प भी मिलते हैं।

शमी को लेकर क्यों उठे सवाल

शमी ने भारतीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला 2025 में खेला था। इसके बाद चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से खेलने के बावजूद अब तक उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हुई है। हालांकि इस बार कयास लग रहे थे कि वह वापस टीम में आने वाले हैं।

रणजी ट्रॉफी से अचानक गायब होने के बा सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस को लेकर मुद्दा जोरदार उठ रहा था। कई लोग मान रहे थे कि शमी लंबे स्पेल नहीं कर पा रहे हैं इसलिए उनको टेस्ट के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 में मिलेगी जगह?

टेस्ट टीम में उनकी वापसी की राह मुश्किल नजर आ रही है लेकिन वनडे क्रिकेट में उनके लिए दरवाजा पूरी तरह बंद मानना जल्दबाजी होगी। आगामी समय में उनके घरेलू प्रदर्शन के बाद ही देखा जाएगा कि वह वनडे वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाएंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+