मोहम्मद शमी हुए कोरोना पॉजिटिव, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

नई दिल्ली, सितंबर 17। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद शमी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज 20 सितंबर से होगा।

Recommended Video

    T20 WC: Mohammed Shami हुए Covid Positive, Australia सीरीज से हुए बाहर | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    शमी की जगह उमेश यादव टीम में

    शमी की जगह उमेश यादव टीम में

    रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहले टी20 मैच के लिए मोहाली पहुंची, लेकिन मोहम्मद शमी टीम के साथ नहीं थे। बाद में इसकी जानकारी दी गई कि शमी कोविड पॉजिटिव होने की वजह यह सीरीज नहीं खेल पाएंगे। शमी की जगह उमेश यादव को टीम में लिया गया है। एनसीए में उमेश यादव को फिट घोषित किया जा चुका है, जिसके बाद उनकी टीम में वापसी हुई है।

    उमेश यादव की 3 साल बाद हुई वापसी

    उमेश यादव की 3 साल बाद हुई वापसी

    आपको बता दें कि उमेश यादव की टी20 इंटरनेशनल टीम में 3 साल के बाद वापसी हुई है। भारत के लिए उन्होंने आखिरी टी20 मैच फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था। उसके बाद से उमेश यादव को टी20 टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और हाल ही में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की है। इंग्लैंड में उमेश यादव चोटिल हो गए थे और भारत लौट आए थे, लेकिन अब एनसीए ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल

    भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल

    आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 20 सितंबर से होगा। पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा। इसके बाद 23 सितंबर को दूसरा टी20 नागपुर में और तीसरा और आखिरी मुकाबले 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। बता दें कि टी20 विश्व कप से पहले यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज खेलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+