Mohammed Shami: आंखों से बह रहे थे आंसू, छोड़ दिया था खाना-पीना, फिर PM मोदी आए तो....
Mohammed Shami on PM Narendra Modi: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला हारने के बाद भारतीय खिलाड़ी मायूस नजर आए थे। 12 साल बाद अपनी सरजमीं पर भारत के पास वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का मौका था। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम यह कारनामा करने से चूक गई। भारत की इस हार के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे।
ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अब फाइनल हार के बाद के हालातों को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। दरअसल न्यूज़ चैनल आज तक के एजेंडा कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद शमी ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम में आए तो इसके बाद खिलाड़ी आपस में बात करने लगे। इससे पहले ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा था।

हार के बाद छाई मायूसी: मोहम्मद शमी ने कहा कि फाइनल में हार के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल निराशा भरा था। कुछ प्लेयर अगले वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में उनके पास यह वर्ल्ड कप जीतने का आखिरी मौका था। सभी खिलाड़ियों के आंखों में आंसू थे। कोई भी खिलाड़ी कुछ भी खा पी नहीं रहा था। यहां तक की इस हार के बाद कई खिलाड़ी अकेले में जाकर सिर नीचा कर अकेले में बैठ गए थे।
मोदी आए तो क्या हुआ: शमी ने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से मिलने आए तब जाकर खिलाड़ियों ने आपस में बातचीत करनी शुरू की। उन्होंने बताया कि जब पीएम मिलने आए तो वह उन्हें जोर से थैंक्स भी नहीं बोल पाए थे। क्योंकि उस समय वह पूरी तरह से टूटे हुए थे और उनका मूड ऐसा था कि उनके मुंह से आवाज तक नहीं निकल रही थी। उन्होंने कहा कि हमारी दो महीने की मेहनत केवल एक दिन में खराब हो गया था। शायद कोई गलती हुई हो, एक बड़ा दिन रहा हो, उसी से सब डिसाइड हो गया। लेकिन पीएम मोदी आए तो आपको उन्हें सम्मान देना होगास अपना सिर ऊंचा करना होगा और वहीं हमने किया।
शमी ने खोला राज: मोहम्मद शमी ने कहा कि पीएम मोदी का वहां आना हमारे लिए सरप्राइज जैसा था। किसी खिलाड़ी ने उम्मीद नहीं की थी कि मोदी ड्रेसिंग रूम में आएंगे। हमें किसी ने बताया नहीं था कि मोदी जी वहां आ रहे हैं। किसी के आगे प्लेट रखी थी लेकिन वो खा नहीं रहा था। कोई एक दूसरे से बात करने की कोशिश भी नहीं कर रहा था। तभी पीएम मोदी आए और हम लोगों के लिए अचानक से उन्हें देखना हैरान करने वाला था। उन्होंने सबसे बात की, उसके बाद हम लोगों ने आपस में बातचीत करना शुरू किया।












Click it and Unblock the Notifications